हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं नमन धीर जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका? खेली थी 64 गेंदों में 173 रनों की तूफानी पारी

Who is Naman Dhir: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारत की ओर से नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला है. यह नमन का पहला इंटरनेशनल मैच है. नमन ने हाल ही में 64 गेंदों पर 173 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था.

विज्ञापन
नमन धीर को मिला इंटरनेशनल डेब्यू का मौका (PIC Credit - @BCCI/ X)

Who is Naman Dhir: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले जा रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारत की ओर से ऑलराउंडर नमन धीर को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला है. नमन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. टॉस से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी. नमन ने हाल ही में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में 64 गेंदों पर 173 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा था. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में और आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई है.

नमन धीर ने किया इंटरनेशनल डेब्यू

26 वर्षीय ऑलराउंडर नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. मैच से पहले उन्हें भारतीय वनडे कैप सौंपी गई. कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी. इसके साथ ही वह भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले 264वें खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, वह भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 422वें खिलाड़ी हैं. अब नमन इस मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे.

कौन हैं नमन धीर?

नमन धीर का जन्म 31 दिसंबर 1999 को हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ था. नमन एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाजी करते हैं. वह मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. नमन घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. उन्होंने 2022 पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. उनका घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है.

विज्ञापन

उन्होंने अब तक खेले 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 669 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट की 14 पारियों में उनके नाम 351 रन हैं, जबकि 61 टी20 मैचों में वह 1222 रन बना चुके हैं. गेंदबाजी में भी नमन उपयोगी साबित हुए हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17, लिस्ट-ए में 7 और टी20 क्रिकेट में 8 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा, वह 2023-24 सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली पंजाब टीम का हिस्सा थे.

ये भी पढ़ें- ‘पंत के साथ अन्याय हो रहा…’, कप्तान-चयनकर्ताओं पर जमकर बरसे आकाश चोपड़ा, टीम से बाहर करने पर उठाए सवाल

विज्ञापन

महज 64 गेंदों में खेली थी 173 रन की तूफानी पारी

नमन धीर ने हाल ही में शेर-ए-पंजाब टी20 कप 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अमृतसर सूरमास की कप्तानी कर रहे नमन ने 8 सितंबर को मोहाली किंग्स के खिलाफ महज 64 गेंदों में 173 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 12 छक्के लगाए. उनकी इस धमाकेदार पारी ने उन्हें चयनकर्ताओं की नजर में ला दिया और इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह भी मिली.

नमन धीर का IPL करियर

नमन धीर ने 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. पहले सीजन में उन्हें 7 मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनकी नाबाद 62 रनों की पारी सबसे चर्चा में रही. हालांकि, अगले सीजन मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया था, लेकिन IPL 2025 की नीलामी में राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल कर फ्रेंचाइजी ने उन्हें दोबारा टीम में शामिल कर लिया.

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में नमन को 16 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 182.60 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इसके बाद आईपीएल 2026 में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा और उन्होंने 14 मैचों में 318 रन अपने नाम किए.

ये भी पढ़ें- 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रवींद्र जडेजा खेलेंगे या नहीं? कोच के बड़े बयान से खड़े हुए सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola