India vs West Indies: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
हालांकि, अगर वेस्टइंडीज की टीम यह निर्णायक मुकाबला जीत जाती है तो यह उसके लिए ऐतिहासिक जीत होगी. विंडीज टीम पहली बार भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर इतिहास रच सकती है. वेस्टइंडीज की टीम अभी तक भारत में भारत के खिलाफ किसी टी20 सीरीज में जीत हासिल नहीं कर सकी है.
वेस्टइंडीज के पास भारत में पहली टी20 सीरीज जीतने का मौका
वेस्टइंडीज ने पहली बार 2018 में भारत के दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. उस सीरीज में भारतीय टीम ने कैरेबियाई टीम को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद 2019 में दोनों टीमों के बीच भारत में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की. वहीं, 2021 में भी वेस्टइंडीज को भारत के दौरा हार मिली थी. उस दौरे पर भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करते हुए वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया था. लेकिन इस बार कैरेबियाई टीम के पास इतिहास रचने का मौका है.
यह पहली बार है जब वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रही है. चौथे मुकाबले में जीत के बाद सीरीज 2-2 से बराबर हो चुकी है. ऐसे में 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होने वाला 5वां मैच निर्णायक साबित होगा. वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर इतिहास रचने और भारत में अपनी पहली टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें- IPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? इस कारण दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है बड़ा झटका
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और ‘कलंक’?
श्रेयस अय्यर को इसी साल सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. हालांकि, श्रेयस की कप्तानी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. बतौर कप्तान पहली बार आयरलैंड और इंग्लैंड पर गए श्रेयस को हार का सामना करना पड़ा. उनकी कप्तानी में भारत को इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में हार झेलनी पड़ी. इतना ही नहीं, भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हार मिली. अब श्रेयस की कप्तानी में एक और कलंक लग सकता है. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे. उनकी कप्तानी में अब तक भारत ने 20 मैच में 8 मैच गंवाए हैं और 11 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है.
IND vs WI टी20I हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 23 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 12 मैचों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है. पिछले 5 टी20 मुकाबलों में भारत ने 3 मुकाबले जीते हैं.
ये भी पढ़ें- T20I में भारत का ऐतिहासिक धमाका, 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
41 mins agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
1 hr agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
1 hr agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
2 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines