India vs West Indies, Varun Chakravarthy: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मैच में जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. इस करो या मरो के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 196 रनों का टारगेट रखा है.
वहीं, विंडीज पारी के दौरान टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ऐसी गूगली डाली की सब हैरान रह गए. उनकी गूगली शाई होप को चारों खाने चित्त कर दिया और मिडिल स्टंप उखाड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वरुण चक्रवर्ती की गूगली ने शाई होप को किया हैरान
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वहीं, वेस्टइंडीज ने काफी संभलकर शुरुआत की. सलामी बल्लेबाजों शाई होप और रोस्टन चेज ने बिना कोई रिस्क लिए रन जोड़े और पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 68 रन जोड़ दिए. भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं निकाल पा रहे थे और कैरेबियाई जोड़ी धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बना रही थी.
तभी कप्तान सूर्या ने गेंद मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को थमाई. पारी का 9वां ओवर करने आए वरुण ने आखिरी गेंद की गूगली फेंकी. 99.2 किमी/घंटा की रफ्तार से आती ये गेंद ऑफ स्टंप के पास पिच होकर अंदर की तरफ मुड़ गई. शाई होप बैकफुट पर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन लाइन पढ़ नहीं पाए. गेंद सीधे मिडल स्टंप से टकराई और गिल्लियां बिखर गईं. इस तरह 68 रन की ओपनिंग साझेदारी टूट गई और भारत को बेहद जरूरी विकेट मिल गया.
वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए. कप्तान शाई होप ने 33 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि रोस्टन चेज ने सिर्फ 25 गेंदों में 40 रन ठोककर टीम को तेज शुरुआत दिलाई. वहीं, शिमरन हेटमायर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 27 रन बना डाले. इसके बाद रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने पारी को संभाल लिया. दोनों ने मिलकर सिर्फ 35 गेंदों में 76 रन की तेज साझेदारी कर दी.
होल्डर ने 22 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. पॉवेल ने भी 19 गेंदों में 178 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 34 रन ठोक दिए. वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: जसप्रीत बुमराह के आगे फेल है वेस्टइंडीज का सुपरस्टार, 23 गेंदों में 6 बार हो चुका है आउट
IND vs WI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.
ये भी पढ़ें- शिमरॉन हेटमायर बने T20 World Cup के नए ‘सिक्सर किंग’, भारत के खिलाफ छक्के जड़कर रच डाला इतिहास
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
20 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
27 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines