India vs West Indies, Tilak Varma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार, 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी. तीसरे टी20 में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है और टीम के पास एक मैच बाकी रहते सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका है.
हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में दिखा दिया है कि वे किसी भी समय मैच का पसा पलट सकते हैं. ऐसे में भारतीय टीम वेस्टइंडीज की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी. चौथे टी20 मुकाबले से पहले टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज टीम की पवार हिटिंग और भारत की रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है.
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी से सतर्क टीम इंडिया – तिलक वर्मा
वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में होने वाले चौथे टी20 मुकाबले से पहले लोकल बॉय तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वेस्टइंडीज को रोकने के लिए भारतीय गेंदबाजों को अधिक आक्रामक रवैया अपनाना होगा. उन्होंने कहा कि कैरेबियाई टीम के पास ऐसे बल्लेबाज हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख बदल सकते हैं. फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलने के अनुभव के कारण वेस्टइंडीज के खिलाड़ी टी20 प्रारूप की परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को सिर्फ रन रोकने के बजाय विकेट लेने पर ध्यान देना होगा.
तिलक ने कहा, “वेस्टइंडीज वाकई एक बहुत अच्छी टीम है, खासकर टी20 फॉर्मेट में. वे बहुत ज्यादा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए उन्हें पता है कि इस फॉर्मेट में कैसे खेलना है. उनमें जबरदस्त पावर है, वह अविश्वसनीय है.” उन्होंने आगे कहा कि, “वेस्टइंडीज टीम का हर खिलाड़ी गेंद को हिट कर सकता है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ ओपनर या नंबर तीन या 4 के बल्लेबाज ही ऐसा कर सकते हैं. उनके सभी खिलाड़ी बड़े शॉट खेलन में सक्षम हैं यहां तक कि 11वें नंबर का बल्लेबाज भी आकर हिट कर सकता है. जब तक सभी 10 विकेट नहीं गिर जाते, खेल खत्म नहीं होता. हम ढील नहीं दे सकते.”
दूसरे टी20 की गलती से सबक लेगा भारत
रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत के 250 रनों के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था. कप्तान शाई होप ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. तिलक ने माना किया कि उस मुकाबले में भारतीय टीम कुछ ज्यादा रक्षात्मक हो गई थी और विकेट लेने की कोशिश पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया.
उन्होंने कहा, “शुरुआत में दूसरे मैच में हमने विकेट लेने की कोशिश नहीं की. जब वे रन बना रहे थे तो हम थोड़े रक्षात्मक हो गए थे. लेकिन उसके बाद एक टीम के तौर पर गौतम सर ने भी कहा कि हम विकेट लेने की कोशिश कर सकते हैं और वह आक्रामकता दिखा सकते हैं.” हालांकि, दूसरे टी20 मैच में भारत को हार झेलनी पड़ी. इसके बाद टीम इंडिया ने तीसरे मुकाबले दमदार वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली.
ये भी पढ़ें- ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब गिल्लियां उखड़ने पर भी आउट नहीं होगा बल्लेबाज!
बल्लेबाजी क्रम में किसी भी भूमिका के लिए तैयार हैं तिलक
तिलक वर्मा ने आगे अपनी बैटिंग पोजीशन को लेकर कहा कि वह टीम की जरूरत के मुताबिक किसी भी भूमिका में खेलने के लिए तैयार हैं. हालांकि, उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी करना पसंद है, जहां वह जिम्मेदारी संभालते हुए पारी को आगे बढ़ा सकते हैं. लेकिन अगर टॉप ऑर्डर क्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देते हैं और 14वें या 15वें ओवर तक बैटिंग करते हैं, तो वह पहली गेंद से ही तेजी से रन बनाने की भूमिका भी निभा सकते हैं.
वहीं, हैदराबाद के मैदान पर नई मिट्टी से बनी पिच को लेकर तिलक ने कहा कि अभी तक पिच देखी नहीं है. भारतीय टीम पहले पिच का मिजाज समझेगी और फिर परिस्थितियों के मुताबिक अपनी रणनीति तैयार करेगी.
ये भी पढ़ें- लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक टेस्ट में 150+ रन और 9 शिकार करने वाले बने दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
54 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines