India vs West Indies Test Series: टीम इंडिया फिलहाल एशिया कप 2025 खेल रही है, जहां एकबार फिर से भारतीय टीम को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं एशिया कप 2025 के बीच आज वेस्टइंडीज के साथ होनो वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने वाला है। शुभमन गिल की अगुवाई में इस बार टेस्ट टीम थोड़ी बदली-बदली दिखाई दे सकती है। इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।
ऋषभ पंत की जगह ये खिलाड़ी हो सकता है शामिल
एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, इस सीरीज में जहां कप्तान शुभमन गिल थे तो वहीं उपकप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बनाया गया था। सीरीज के दौरान पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनको आखिरी टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा था। वहीं अब ऋषभ पंत चोट के चलते वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहने वाले हैं। ऐसे में उनकी जगह टीम इंडिया में ध्रुव जुरेल को शामिल किया जाएगा। जुरेल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था।
देवदत्त पड्डिकल या रजत पाटीदार को मिल सकता है मौका
देवदत्त पड्डिकल की इंजरी के बाद मैदान पर लंबे समय के बाद वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए हाल में शानदार शतक लगाया था, ऐसी वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए सेलेक्टर्स इस खिलाड़ी पर भरोसा दिखा सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ दलीप ट्रॉफी 2025 में रजत पाटीदार का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला था। उन्होंने इस टूर्नामेंट खूब रन बनाए थे और उनकी कप्तानी में सेंट्रल जोन ने खिताब को भी अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें:-IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, टीम में मचेगी उथल-पुथल!
करुण नायर की होगी छुट्टी!
करुण नायर को 8 साल के बाद टीम इंडिया में चुना गया था, जिसके बाद वे इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे, लेकिन उनके लिए ये सीरीज कुछ खास नहीं रहे थे, तबसे करुण सवालों के घेरे में हैं। ऐसे में अब उनको टेस्ट टीम से ड्रॉप किया जा सकता है।
जसप्रीत बुमराह होंगे टीम का हिस्सा
बीते दिनों तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर काफी चर्चाएं चली। इंग्लैंड दौरे पर भी बुमराह ने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते 3 ही मैच खेले थे। इसके अलावा एशिया कप 2025 में भी उनको एक मैच के लिए आराम दिया गया था। अब बुमराह को लेकर टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट भी कह चुके हैं कि वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बुमराह उपलब्ध रहेंगे।
ये भी पढ़ें:-PAK vs SL: वानिंदु हसरंगा ने निकाली अबरार अहमद की हेकड़ी, सेलिब्रेशन देखते रह गए पाकिस्तानी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines