IND vs WI, Shai Hope Century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में शाई होप ने बल्ले से खूब गदर मचाया. वेस्टइंडीज के कप्तान होप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 50 गेंदों में शतक ठोक दिया. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और 50 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा. यह मौजूदा टी20 सीरीज में उनका दूसरा और भारत दौरे पर कुल चौथा शतक है. इसके साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया है और एक साथ 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है.
शाई होप ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में महज 50 गेंदों पर धमाकेदार शतक जड़ा और नाबाद 102 रन बनाकर टीम को 247 रनों के बडे़े स्कोर तक पहुंचाया. वहीं, इस शतकीय पारी के साथ ही होप ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है. होप अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके नाम टी20I में 3 शतक हो गए हैं, जबकि गेल ने सिर्फ दो शतक लगाए थे. इस मामले में उन्होंने एविन लुईस को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए टी20I क्रिकेट में 2 शतक जड़े थे. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रोवमैन पॉवेल और जॉनसन चार्ल्स हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1-1 शतक लगाए हैं.
वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा T20I शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
- 3 – शाई होप
- 2 – क्रिस गेल, एविन लुईस
- 1 – जॉनसन चार्ल्स, रोवमैन पॉवेल
संजू-साल्ट के खास क्लब में की एंट्री
इस शतक के साथ ही शाई होप ने एक और उपलब्धि हासिल की है. होप ने फिल साल्ट, संजू सैमसन और तिलक वर्मा के खास क्लब में एंट्री कर ली है. वह किसी बाइलेटरल T20I सीरीज में एक से ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के सिर्फ 5वें बल्लेबाज बन गए हैं. सबसे पहले यह कारनामा फिल साल्ट ने साल 2023 में किया था, जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में 2 शतक जड़ दिए थे. इसके बाद संजू सैमसन ने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक लगाए थे.
बाइलेटरल T20I सीरीज में एक से ज्यादा शतक जड़ने वाले बैटर
- 2 – फिल सॉल्ट (ENG) बनाम WI, (अवे, 2023)
- 2 – संजू सैमसन (IND) बनाम SA (अवे, 2024)
- 2 – तिलक वर्मा (IND) बनाम SA (अवे, 2024)
- 2 – मोहम्मद एहसान (स्पेन) बनाम क्रोएशिया (होम, 2025)
- 2 – शाई होप (WI) बनाम IND (अवे, 2026)
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
इस शतक के साथ शाई होप ने भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया है. होप दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ एक ही टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दो शतक जड़े हैं. हैदराबाद में शतक जड़ने से पहले होप ने रांची खेले गए दूसरे टी20 मैच में सेंचुरी लगाई थी और भारत के खिलाफ 250 रन चेज किया था.
ये भी पढ़ें- संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास, T20I में सबसे तेज 50 रन बनाकर मचाया धमाल
डिविलियर्स-डी कॉक की कर ली बराबरी
इस शतक के साथ शाई होप ने भारतीय सरजमीं पर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. होप ने भारत में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में एबी डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक की बराबरी कर ली है. साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक के अलावा वेस्टइंडीज के शाई होप ने भी भारतीय धरती पर 8-8 शतक लगाए हैं. इस सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल 7 शतकों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत में विदेशी खिलाड़ी के रूप में 6 शतक लगाए हैं.
भारत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी
- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) – 8 शतक
- शे होप (वेस्टइंडीज) – 8 शतक
- क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) – 8 शतक
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 7 शतक
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 6 शतक
टी20I में 2000 रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के चौथे बल्लेबाज
शाई होप ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,000 रन पूरे कर लिए. उन्होंने अपनी पारी के 98वें रन के साथ यह उपलब्धि हासिल की और ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के चौथे बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले रोवमैन पॉवेल (2,400 रन), निकोलस पूरन (2,275 रन) और ब्रैंडन किंग (2,028 रन) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: शाई होप का बड़ा कारनामा, तूफानी फिफ्टी के साथ कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
59 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines