India vs West Indies, Gautam Gambhir: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. रांची में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया 249 रन बनाकर भी हार गई और वेस्टइंडीज ने जीत हासिल करते हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया. वहीं, इस निराशाजनक हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ा बयान दिया है.
गंभीर ने दूसरे टी20 में शिवम दुबे को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने के टीम मैनेजमेंट के फैसले का बचाव किया और साफ कहा कि टी20 क्रिकेट में टीम के सिर्फ दो खिलाड़ियों की जगह ही पक्की है, जबकि बाकी खिलाड़ियों को परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के लिए तैयार रहना होगा.
गौतम गंभीर ने शिवम दुबे ऊपर भेजन के फैसले का किया बचाव
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शिवम दुबे को कप्तान श्रेयस अय्यर से पहले चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. श्रेयस ने पहले टी20 मैच में शतकीय पारी खेली थी, जबकि दुबे दूसरे मुकाबले में 10 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बना सके. रांची में मिली हार के बाद बल्लेबाजी क्रम में किए गए इस बदलाव पर सवाल उठने लगे. हालांकि, गंभीर ने स्पष्ट किया कि टीम परिस्थितियों के अनुसार अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करती रहेगी और टी20 क्रिकेट में सिर्फ सलामी बल्लेबाजों की जगह पक्की होती है.
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा, “हम लंबे समय से शिवम दुबे का इसी तरह से इस्तेमाल करते आ रहे हैं, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप और उससे पहले के मुकाबले भी शामिल हैं. दुबे को ऊपर भेजने का फैसला अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि यह टीम की रणनीति का हिस्सा था.”
‘सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है’ – गौतम गंभीर
गंभीर ने आगे कहा कि, “यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है. कभी-कभी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहती हैं, तो कभी नहीं.” उन्होंने माना कि भारत ने मुकाबले में लय गंवाई, लेकिन दुबे को चौथे नंबर पर भेजने से टीम को पहले भी कई मौकों पर फायदा मिला है, जहां उन्होंने विरोधी गेंदबाजों का सामना करते हुए टीम के लिए अहम योगदान दिया है. भारतीय कोच ने आगे बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन बनाए रखने की बात दोहराई.
उन्होंने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे लगता है कि हम हमेशा से अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर लचीले रहे हैं, और हम ऐसा करना जारी रखेंगे. मैंने पदभार संभालने के बाद से हमेशा कहा है कि टी20 क्रिकेट में केवल सलामी बल्लेबाज ही स्थायी होते हैं. बाकी बल्लेबाजी क्रम लचीला रहना चाहिए.”
ये भी पढ़ें- 6 दिन में 316 रन… वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऐसा रहा दूसरे टी20 मैच का हाल
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए. भारत की ओर से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के भी जड़े. उनके अलावा, तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 43 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन जोड़े. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि शमार स्प्रिंगर ने 2 विकेट लिए.
जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शाई होप ने आक्रमाक बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा और 45 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेलीकर टीम को जीत दिला दी. होप ने 45 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 9 छक्के जड़े. उनके अलावा, शेफरन रडरफोर्ड ने 37 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली. होप और रडरफोर्ड की पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 250 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया.
ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे करते ही हासिल किया बड़ा मुकाम
संबंधित खबरें
पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
13 mins agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
57 mins agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
1 hr agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines