टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 196 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. भारत के लिए संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनके साथ शिवम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन, कप्तान सूर्यकुमार यादव 18 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि अकिल होसेन को एक सफलता मिली.
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में जीत से सिर्फ 7 रन दूर है. आखिरी ओवर में भारत को 7 रन बनाने हैं. 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 189 रन है. फिलहाल संजू सैमसन 87 रन और शिवम दुबे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं.
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को हार्दिक पांड्य के रूप में 5वां झटका लगा. हार्दिक 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर शमर जोसेफ की गेंद पर आउट हो गए. 179 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 79 रन और हार्दिक पांंड्या 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत अब जीत से सिर्फ 36 रन दूर है.
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 ओवर में 136 रन बना लिए हैं, लेकिन टीम ने तीन विकेट गंवा भी दिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 69 और तिलक वर्मा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं. अब भारत को जीत के लिए 36 गेंदों पर 60 रनों की जरूरत है.
15वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा. तिलक 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हो गए.
भारत ने 11 ओवर के बाद 100 रन पूरे कर लिए हैं, लेकिन टीम को तीन झटके लग चुके हैं. फिलहाल संजू सैमसन 57 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा 1 रन पर उनका साथ दे रहे हैं.
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. संजू ने 26 गेंदों पर 53 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से इसमें छह चौके और तीन छक्के निकले. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 98 रन है.यह टी20 वर्ल्ड कप में सैमसन का पहला अर्धशतक है.
भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 36 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
10वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लगा. कप्तान सूर्या 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर शमर जोसेफ की गेंद पर आउट हो गए.
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 24 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
5वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा. अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे ईशान किशन सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. ईशान को जेसन होल्डर ने आउट किया.
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन ने एक रन और अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. अभिषेक 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 29 रन है.
अभिषेक शर्मा ने चौके के साथ अपना और टीम का खाता खोला. भारत ने स्पिनर अकील होसेन के पहले ओवर में कुल 5 रन बटोरे.
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से स्पिनर अकील होसैन पहला ओवर करने आए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 196 रनों का टारगेट रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. वहीं, जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन और रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 37 रन बनाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया.
वेस्टइंडीज ने 18 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं. जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं. दोनों खुलकर शॉट खेल रहे हैं और रन तेजी से बटोर रहे हैं. फिलहाल पॉवेल 27 रन और होल्डर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं.
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 16 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं. 16वां ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका, जिसमें उनकी जमकर पिटाई हुई. उनके इस ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगा. फिलहाल रोवमैन पॉवेल 20 रन और जेसन होल्डर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.
14वें ओवर की पहली गेंद पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा. हार्दिक पांड्या ने शेरफेन रदरफोर्ड को पवेलियन भेज दिया. रदरफोर्ड 9 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs WI Super 8, T20 World Cup 2026 Highlights: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 19.2 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के जड़े. उनके साथ शिवम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन का अहम योगदान दिया, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 और हार्दिक पांड्या ने 17 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अकील हुसैन को एक सफलता मिली.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे. टीम के लिए रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 25 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली. उनके अलावा, जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन और रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 37 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. यह एक वर्चुअल नॉकआउट मुकाबला था, जिसमें शानदार जीत दर्ज कर भारत ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया, जबकि इस हार के साथ वेस्टइंडीज का सफर यहीं खत्म हो गया. इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं और अब भारत इस टी20 वर्ल्ड कप की चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम बन गई है.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---