IND vs WI, KL Rahul Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय उपकप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया. न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मुकाबले में राहुल ने महज 79 गेंदों में धमाकेदार शतक जड़ा और नाबाद 129 रनों की पारी खेली. इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने न सिर्फ भारत को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के 27 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
केएल राहुल ने जड़ा तूफानी शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में केएल राहुल को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था. लेकिन जब तीसरे वनडे में उन्हें बैटिंग करने का मौका मिला था, उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया. 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने धीमी शुरुआत की और मैदान पर पैर जमाने के बाद गियर बदला. राहुल ने कैरेबियाई गेंदबाजों की अच्छे से खबर ली और 41 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और फिर 79 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह उनके वनडे करियर का 9वां शतक रहा.
उन्होंने 87 गेंदों पर नाबाद 129 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.28 का रहा. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रनों का स्कोर खड़ा किया. राहुल के अलावा, भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 92 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें- ईशान किशन ने हासिल किया बड़ा मुकाम, एक साल में 1 हजार रन बनाने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज
राहुल द्रविड़ की कर ली बराबरी
इस शतक के साथ केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज वनडे शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है. द्रविड़ ने बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे शतक लगाए थे. उन्होंने 1999 में नाबाद 103 रन और 2002 में नाबाद 109 रनों की पारी खेली थी. दोनों शतक अहमदाबाद में आए थे. इतना ही नहीं, राहुल ने इस शतक के साथ न्यू चंडीगढ़ में एक और खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वह इस मैदान पर वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. राहुल का इस मैदान पर एक टेस्ट शतक भी दर्ज है, जो उन्होंने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था.
इसके साथ ही राहुल नाबाद 129 रनों की पारी के साथ वह भारत के लिए नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है. इस लिस्ट में उनसे आगे युवराज सिंह (139 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2004) और एमएस धोनी (134 रन बनाम इंग्लैंड, 2017) हैं. इसी पारी के दौरान केएल राहुल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन भी पूरे कर लिए. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 15वें बल्लेबाज बन गए हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के ये 5 खिलाड़ी हैं हीरो, दुबे फाइनल में करते हैं रनों की बारिश
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
11 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
28 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
35 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines