हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, पहले मैच में शतक जड़ने वाले जस्टिन ग्रीव्स दूसरे वनडे से हुए बाहर

IND vs WI: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है. पहले मैच में शतक जड़ने वाले ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स चोट के कारण दूसरे वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उन्हें पिंडली में चोट लगी है.

विज्ञापन
जस्टिन ग्रीव्स ने पहले ODI में जड़ा था शानदार शतक (PIC Credit - ANI)

IND vs WI, Justin Greaves Injury: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. लेकिन इस मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. ग्रीव्स ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में शानदार शतक जड़ा था और 108 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, अब वह दूसरे वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे.

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से बाहर हुए जस्टिन ग्रीव्स

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उन्हें पिंडली में चोट लगी है. ग्रीव्स ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ा था. ओपनिंग करते हुए ग्रीव्स ने 108 गेंदों में 12 चौकों के साथ 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. हालांकि, पारी के दौरान ही उन्हें पिंडली में चोट लग गई थी और इसी वजह से वह भारत की पारी के दौरान मैदान पर नहीं उतरे. अब उनके दूसरे वनडे मैच से बाहर होने की खबर सामने आई है. ग्रीव्स के बाहर होने से वेस्टइंडीज को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है और दूसरे मैच में टीम को जरूर उनकी कमी खलेगी.

ये भी पढ़ें- IND vs WI: दूसरे ODI के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग 11, नमन धीर की जगह इस खिलाड़ी को खिलाने की दी सलाह

विज्ञापन

कोहली-गिल के शतकों से भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत

पहले वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन का स्कोर खड़ा किया था. जस्टिन ग्रीव्स के 101 रनों की शतकीय पारी के अलावा, जॉन कैंपबेल ने 62 रन और अमीर जांगू ने नाबाद 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलीं. हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 41.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा. गिल ने 108 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 110 रनों की पारी खेली.

वहीं, कोहली ने सिर्फ 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाकर भारत को 8 विकेट से शानदार जीत दिला दी. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 9 छक्के जड़े. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 6 से 17 अक्टूबर तक पांच मैचों की टी20I सीरीज खेली जाएगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ILT20 के ऑक्शन में बाबर आजम समेत 400 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, भारत का सिर्फ एक प्लेयर शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola