IND vs WI 1st ODI, Justin Greaves Century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य रखा है. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार शतक जड़ा. 32 साल के ग्रीव्स ने भारतीय गेंदबाजों की अच्छे से खबर ली और 104 गेंदों में अपने करियर का पहला वनडे शतक पूरा किया. इस शतक के साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
जस्टिन ग्रीव्स ने 32 साल की उम्र में ठोका पहला वनडे शतक
वेस्टइंडीज के लिए ओपनिंग करने उतरे जस्टिन ग्रीव्स ने जॉन कैंपबेल के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. ग्रीव्स ने मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और 104 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह उनके करियर का पहला ODI शतक है. उन्होंने 108 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 104 रनों की पारी खेली. उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया. हालांकि, इस शतक के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. ग्रीव्स ने 32 साल और 213 दिन की उम्र में वनडे करियर का पहला शतक जड़ा और इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ सबसे अधिक उम्र में वनडे शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
इतना ही नहीं, ग्रीव्स वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के तीसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज भी बन गए हैं. वह 32 साल की उम्र में पहला वनडे शतक जड़ने वाले वो छठे कैरेबियाई बल्लेबाज हैं. वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा उम्र में पहला वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में क्लेटन लैम्बर्ट सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 36 साल 57 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ 119 रन बनाए थे.
वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक उम्र में वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
- 36 साल 57 दिन क्लेटन लैम्बर्ट (119 बनाम इंग्लैंड, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1998)
- 33 साल 246 दिन शमर ब्रूक्स (101* बनाम नीदरलैंड्स, एम्सटेलवीन, 2022)
- 32 साल 213 दिन जस्टिन ग्रीव्स (100* बनाम भारत, त्रिवेंद्रम, 2026)
- 32 साल 154 दिन ट्रैविस डाउलिन (100* बनाम बांग्लादेश, रोजो, 2009)
ये भी पढ़ें- IND vs WI: कुलदीप यादव ने वनडे में किया धमाकेदार कमबैक, टीम इंडिया की कराई वापसी
ग्रीव्स-कैंपबेल की जोड़ी भारत के खिलाफ किया बड़ा कारनामा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को जस्टिन ग्रीव्स और जॉन कैंपबेल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और करीब 20 ओवर तक टीम का विकेट नहीं गिरने दिया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 135 रनों की शानदार साझेदारी हुई. यह भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है.
भारतीय जमीन पर IND vs WI की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
164 रन – गॉर्डन ग्रीनिज और फिल सिमंस, त्रिवेंद्रम, 1988
149 रन – गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स, इंदौर, 1983
135 रन – जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स, तिरुवनंतपुरम, 2026
हालांकि, कुलदीप यादव ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैंपबेल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया. कैंपबेल ने 60 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए. यह वनडे क्रिकेट में उनका दूसरा 50+ स्कोर रहा. ग्रीव्स और कैंपबेल के बाद आमिर जंगू ने 43 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 295 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया.
ये भी पढ़ें- VIDEO: नमन धीर ने जॉन कैंपबेल को किया क्लीन बोल्ड, फिर भी नहीं मिला विकेट, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
33 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
54 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines