IND vs WI: कुलदीप यादव ने वनडे में किया धमाकेदार कमबैक, टीम इंडिया की कराई वापसी

IND vs WI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था. जिसके कारण ही उन्हें बड़ी निराशा हुई थी. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में कुलदीप ने प्लेइंग 11 में कमबैक किया और धमाकेदार प्रदर्शन भी किया है.

Kuldeep Yadav and Virat Kohli

Kuldeep Yadav ने पहले वनडे में की शानदार गेंदबाजी (Pic Credit- PTI)

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को मुकाबले में बहुत ही धमाकेदार शुरुआत मिली थी. जिसके बाद टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करके टीम का कमबैक कराया. इसी के साथ उन्होंने खुद को भी दोबारा साबित कर दिया है. 

विज्ञापन

कुलदीप यादव ने किया कमाल 

इंग्लैंड के खिलाफ तीनों ही मैचों में बाहर बैठने के बाद कुलदीप यादव बहुत ज्यादा निराश नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कुलदीप पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे थे. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने एक समय बिना विकेट गंवाए 135 रन बना लिए थे. वेस्टइंडीज की टीम उस समय आसानी से 380 और 400 रनों तक जाती हुई नजर आ रही थी. 

विज्ञापन

जिसके बाद कुलदीप यादव ने जॉन कैंपबेल ने 62 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद से वेस्टइंडीज की टीम दबाव में आना शुरू हुई. जिसके बाद कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को भी आउट किया. जस्टिन ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू को भी कुलदीप यादव ने आउट किया. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम 300 रन भी नहीं बना सकी. टीम इंडिया के स्टार कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 4 बड़े विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही कुलदीप यादव छाए हुए हैं. 

वेस्टइंडीज ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर 

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल के अलावा जस्टिन ग्रीव्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया. जस्टिन ने 108 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि उसके बाद वेस्टइंडीज की टीम दबाव में आ गई. कप्तान शाई होप सिर्फ 12 रन ही बना सके. कीसी कार्टी भी मात्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इन दोनों के अलावा अनुभवी खिलाड़ी रोस्टन चेस ने भी सिर्फ 24 रन ही बनाए. 

विज्ञापन

अंत में अमीर जंगू ने 43 गेंदों में नाबाद 58 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किया. इनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 1 विकेट मिला. हालांकि इस मुकाबले में गेंद के साथ रवींद्र जडेजा, गूरनूर बरार और नीतीश कुमार रेड्डी ने बहुत ज्यादा निराश किया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ