IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, 32 साल की उम्र में भारत के खिलाफ पहला ODI शतक ठोक हासिल किया बड़ा मुकाम
IND vs WI: तिरुवनंतपुरम में भारत के खिलाफ पहले वनडे में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार शतकीय पारी खेली. 32 साल के ग्रीव्स ने 104 गेंदों में अपना पहला वनडे शतक पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
जस्टिन ग्रीव्स ने पहले ODI में जड़ा था शानदार शतक (PIC Credit - ANI)
IND vs WI 1st ODI, Justin Greaves Century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य रखा है. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार शतक जड़ा. 32 साल के ग्रीव्स ने भारतीय गेंदबाजों की अच्छे से खबर ली और 104 गेंदों में अपने करियर का पहला वनडे शतक पूरा किया. इस शतक के साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
विज्ञापन
जस्टिन ग्रीव्स ने 32 साल की उम्र में ठोका पहला वनडे शतक
वेस्टइंडीज के लिए ओपनिंग करने उतरे जस्टिन ग्रीव्स ने जॉन कैंपबेल के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. ग्रीव्स ने मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और 104 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह उनके करियर का पहला ODI शतक है. उन्होंने 108 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 104 रनों की पारी खेली. उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया. हालांकि, इस शतक के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. ग्रीव्स ने 32 साल और 213 दिन की उम्र में वनडे करियर का पहला शतक जड़ा और इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ सबसे अधिक उम्र में वनडे शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
विज्ञापन
इतना ही नहीं, ग्रीव्स वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के तीसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज भी बन गए हैं. वह 32 साल की उम्र में पहला वनडे शतक जड़ने वाले वो छठे कैरेबियाई बल्लेबाज हैं. वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा उम्र में पहला वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में क्लेटन लैम्बर्ट सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 36 साल 57 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ 119 रन बनाए थे.
⚡️MAIDEN HUNDRED⚡️
Justin Greaves, at the age of 32, registered his first-ever ton in ODI cricket. pic.twitter.com/93uPdnGIrv
ग्रीव्स-कैंपबेल की जोड़ी भारत के खिलाफ किया बड़ा कारनामा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को जस्टिन ग्रीव्स और जॉन कैंपबेल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और करीब 20 ओवर तक टीम का विकेट नहीं गिरने दिया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 135 रनों की शानदार साझेदारी हुई. यह भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है.
भारतीय जमीन पर IND vs WI की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
164 रन – गॉर्डन ग्रीनिज और फिल सिमंस, त्रिवेंद्रम, 1988 149 रन – गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स, इंदौर, 1983 135 रन – जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स, तिरुवनंतपुरम, 2026
विज्ञापन
हालांकि, कुलदीप यादव ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैंपबेल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया. कैंपबेल ने 60 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए. यह वनडे क्रिकेट में उनका दूसरा 50+ स्कोर रहा. ग्रीव्स और कैंपबेल के बाद आमिर जंगू ने 43 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 295 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया.
Innings Break! #TeamIndia's spirited comeback with the ball restricts West Indies to 295 🎯