Team India ODI Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस 15 सदस्यीय ODI टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है, तो वहीं इंग्लैंड दौरे पर भारतीय वनडे टीम का हिस्सा रहे 8 खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है. इसमें स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, वनडे टीम के उपकप्तान और टी20I टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे कई स्टार खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों को आखिर क्यों नहीं चुना गया है.
बुमराह और श्रेयस समेत 8 खिलाड़ी वनडे टीम से क्यों हुए बाहर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होने जा रही है, जिसका आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम भारत आएगी. इसी दौरान जापान में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसमें भारतीय टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगी और फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा.
ऐसे में एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम इंडिया में शामिल श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेल पाएंगे. इसी कारण ये खिलाड़ी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. हालांकि, सिलेक्टर्स ने हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को ODI टीम से बाहर कर दिया है, जो एशियन गेम्स टीम का भी हिस्सा नहीं हैं.
इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
एशियन गेम्स के कारण टीम के कई अहम खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे. ऐसे में टीम से बाहर चल रहे कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है. वेस्टइंडीज सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज और ध्रुव जुरेल की भारत की ODI टीम में वापसी हुई हैं. ये सभी प्लेयर्स इंग्लैंड के खिलाफ हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नहीं चुने गए थे. श्रेयस के बाहर होने पर केएल राहुल को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है.
इनके अलावा, पंजाब के लिए खेलने वाले बल्लेबाज नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी टीम में चुना गया है. इन दोनों खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है और उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: वनडे और टी-20 सीरीज के सिलेक्शन की 7 बड़ी बातें, इन फैसलों ने किया हैरान
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ऐसी थी भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव.
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी और नमन धीर.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: मोहम्मद शमी सहित इन 5 खिलाड़ियों के साथ फिर हुई नाइंसाफी, नहीं मिला टीम में मौका
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
55 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
10 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
10 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
11 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
13 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines