IND vs WI: मोहम्मद शमी सहित इन 5 खिलाड़ियों के साथ फिर हुई नाइंसाफी, नहीं मिला टीम में मौका

IND vs WI: टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने कुछ स्टार खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया. जिसके बाद उन खिलाड़ियों ने खुद को अलग-अलग मौकों पर साबित भी किया. लेकिन उसके बाद भी इन स्टार खिलाड़ियों की टीम में वापसी नहीं हो रही है. इन खिलाड़ियों को एक बार फिर से इंग्रोर कर दिया गया है.

Mohammed Shami and Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
मोहम्मद शमी को एक बार फिर नहीं मिला कमबैक का मौका (Pic Credit- AI Generated)

 

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इन दोनों ही सीरीज के लिए आज चयनकर्ताओं ने टीम का भी ऐलान कर दिया है. जिसमें कुछ खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला, तो वहीं कुछ स्टार खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है. लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ियों को एक बार फिर से इंग्रोर कर दिया है. इन खिलाड़ियों ने खुद को साबित भी किया, लेकिन उसके भी इंतजार लंबा हो गया है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी 2 / 6

सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगा रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनकी वापसी की चर्चा हो रही थी, लेकिन एक बार फिर से स्क्वाड में उनका नाम नहीं है. यहां तक की रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में भी शमी को मौका नहीं दिया गया. (Pic Credit- Mohammed Shami insta) 

विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या 3 / 6

आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने के साथ ही से क्रुणाल पांड्या को वापसी की उम्मीद थी. लेकिन उन्हें अब तक मौका नहीं मिला है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 दोनों ही टीमों के लिए उनका नाम चल रहा था, लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने उन्हें फिर से किसी भी टीम में चांस नहीं दिया. (Pic Credit- Krunal Pandya insta) 

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत4 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बिना एक भी मैच खिलाए ही वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था. ऐसे में ईशान किशन की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत को वनडे फॉर्मेट में वापसी की उम्मीद थी. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह ध्रुव जुरेल को वनडे में मौका दिया. वहीं पंत को ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान बना दिया. (Pic Credit- Rishabh Pant insta) 

विज्ञापन

मानव सुथार

मानव सुथार 5 / 6

स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार को भी अब वनडे टीम में मौका मिलने के आसार थे. टेस्ट फॉर्मेट में उन्होंने खुद को साबित कर दिया है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही थी कि कई स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में उन्हें मौका मिल सकता है. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने बैकअप के रूप में नमन धीर को चुना और सुथार को मौका नहीं दिया.  (Pic Credit- ANI)

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार 6 / 6

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टी-20 फॉर्मेट में खुद को साबित कर रहे हैं. लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम में वापसी नहीं हो रही है. भुवी ने आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के बाद यूपी टी-20 में भी कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में टी-20 टीम में उनकी वापसी की उम्मीद फैंस लगा रहे थे. हालांकि बीसीसीआई अब युवा खिलाड़ियों पर ही फोकस कर रही है.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन