India vs West Indies ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने 406 रनों के विशाल लक्ष्य को 43.3 ओवर में हासिल कर 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.
हालांकि, तीसरे वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. BCCI जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है. इसी बीच प्रसिद्ध की जगह किस खिलाड़ी की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है, उसका नाम भी सामने आ गया है.
प्रसिद्ध कृष्णा की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके कारण वह पूरे 10 ओवर गेंदबाजी भी नहीं कर सके. इसी बीच खबर सामने आई है कि प्रसिद्ध की जगह बॉलिंग ऑलराउंडर अंशुल कंबोज को टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. अंशुल इस समय पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेली जा रही अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में भारत ए का हिस्सा हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंबोज को वहां से जल्द न्यू चंडीगढ़ पहुंचने के लिए कहा गया है, जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे खेला जाना है. हालांकि, इस बारे में अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
प्रसिद्ध कृष्णा का रणजी ट्रॉफी में भी खेलना मुश्किल
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा ने सिर्फ पांच ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 45 रन दिए और 5वें ओवर में केसी कार्टी का विकेट लिया. वह पारी के 31वें ओवर में चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए. माना जा रहा है कि वह अपने गृहनगर बेंगलुरु लौट चुके हैं और 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के पहले दौर में उनके खेलने पर संदेह हो सकता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में प्रसिद्ध का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने दो मुकाबलों में कुल 3 विकेट हासिल किए. पहले वनडे में उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे.
ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
अंशुल कंबोज ने अभी तक नहीं खेला वनडे
अगर अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया जाता है तो उनके लिए यह एक बड़ा मौका होगा. 25 वर्षीय कंबोज ने अभी तक भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है. इसके अलावा, उन्हें अभी तक टी20 इंटरनेशनल में भी खेलने का मौका नहीं मिला है. हालांकि, वह टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कंबोज के नाम फर्स्ट क्लास में 113 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए में 56 और टी20 क्रिकेट में 76 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं. उन्होंने IPL 2026 में CSK के लिए 14 मैचों में 21 विकेट चटकाए थे. वह आईपीएल में अब तक खेले 25 मैचों में 31 विकेट हासिल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
46 mins agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
2 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
10 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
11 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
12 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
12 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
12 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
12 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
13 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines