जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उतरते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बुमराह ने भारत के लिए सबसे ज्यादा देशों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह 13 अलग-अलग देशों में खेले हैं टी20 इंटरनेशनल मैच (PIC Credit - PTI)

Asian Games 2026, Jasprit Bumrah: टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 170 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में महज 45 रन ही ऑलआउट हो गई है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. वहीं, इस मुकाबले में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर उतरते ही T20I क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास

जापान के निशिन में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस के बाद जैसे ही जसप्रीत बुमराह के प्लेइंग 11 में शामिल होने की पुष्टि हुई, उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. बुमराह ने मैदान पर उतरते ही भारत के लिए सबसे ज्यादा देशों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बुमराह अब तक 13 अलग-अलग देशों में टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस मामले में विराट कोहली, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है. इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 12 देशों में मुकाबले खेले हैं.

विज्ञापन

जापान में खेलने से पहले बुमराह भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, यूएई, अमेरिका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके थे. जापान में उतरते ही उनके देशों की संख्या 13 हो गई. कोहली और रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि भुवनेश्वर की भारतीय टी20 टीम में वापसी की संभावना कम ही है. ऐसे में बुमराह का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक अटूट रहने वाला है.

भारत के लिए सबसे ज्यादा देशों में T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • 13- जसप्रीत बुमराह
  • 12- विराट कोहली
  • 12- रोहित शर्मा
  • 12- भुवनेश्वर कुमार

बुमरहा ने श्रीलंका के खिलाफ बरपाया कहर

जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और अपने पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल कर लिए. बुमराह ने कुल 2 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. बुमराह ने सिनेथ जयवर्धना और सोहन डी लिवेरा को अपना शिकार बनाया, जो अपना खाता तक नहीं खोल सके. उन्हें इसके बाद ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि श्रीलंका की पूरी टीम महज 45 रन पर ढेर हो गई.

विज्ञापन

भारत ने इस मुकाबले को 124 रनों के बड़े अंतर से जीतकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. अब भारतीय टीम 3 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच खेलेगी. पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को मात देकर फाइनल में जगह पक्की की है.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ