Team India Playing 11 for 2nd ODI vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब टीम इंडिया दूसरे वनडे में जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. हालांकि, दूसरे वनडे से पहले बड़ा सवाल यह है कि क्या जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होगा.
इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंद की भारतीय प्लेइंग 11 चुनी है. चोपड़ा ने पहले मैच में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर नमन धीर को टीम से बाहर करने की सलाह दी है.
नमन धीर की जगह सिराज को खिलाने की दी सलाह
आकाश चोपड़ा का मानना है कि दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव करना चाहिए. उन्होंने नमन धीर की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका देने की सलाह दी है. चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि गुवाहाटी में ओस की संभावना को देखते हुए भारत को अपने गेंदबाजी विकल्प मजबूत रखने चाहिए. उनका मानना है कि टॉस का नतीजा आपके पक्ष में न रहने की स्थिति में भी टीम के पास पर्याप्त गेंदबाजी विकल्प होने चाहिए. उन्होंने कहा, “मैं नमन धीर के खिलाफ नहीं हूं. वह अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन अभी भी पार्ट टाइम गेंदबाज हैं. इसलिए उनकी जगह मोहम्मद सिराज को खिलाना चाहिए.”
‘नमन धीर विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं’
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि नमन धीर से बतौर गेंदबाज ज्यादा उम्मीद करना सही नहीं होगा, खासकर तब जब गेंद गीली हो जाए. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के पास पहले से ही पर्याप्त बल्लेबाजी विकल्प मौजूद हैं, इसलिए एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जगह विशेषज्ञ गेंदबाज को खिलाया जा सकता है. उनके मुताबिक रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली अच्छी फॉर्म में हैं. इसके अलावा, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाजी विकल्प भी टीम में मौजूद हैं. ऐसे में 8वें बल्लेबाज के तौर पर नमन धीर को खिलाना जरूरी नहीं है.
सिराज के आने से मजबूत होगी गेंदबाजी
आकाश चोपड़ा के मुताबिक, मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI में शामिल करने से भारत के पास 4 तेज गेंदबाजों के विकल्प होंगे. उन्होंने मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और नीतीश कुमार रेड्डी को तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर चुना.
वहीं, स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की मौजूदगी होगी. चोपड़ा का मानना है कि इस कॉम्बिनेशन के साथ भारत के पास बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी पर्याप्त विकल्प होंगे.
ये भी पढ़ें- श्री चरणी ने ICC रैंकिंग में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
दूसरे वनडे के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार.
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल, आकिब नबी, गुरनूर बरार,.
ये भी पढ़ें- मोहित शर्मा बनेंगे CSK के नए बॉलिंग कोच! जहिर खान के सिफारिश पर फ्रेंचाइजी के CEO ने लगा दी मुहर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines