हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने इंदौर में मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली सूर्यकुमार यादव के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली. इसी पारी के दौरान अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

विज्ञापन
अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 में खेली 69 रनों की तूफानी पारी (PIC Credit - ANI)

IND vs WI, Abhishek Sharma: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बल्ले से जमकर धमाल मचाया. अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा और 30 गेंदों में 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसके अलावा, अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के सूर्यकुमार यादव के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

अभिषेक शर्मा ने कर ली सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक शर्मा ने मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और महज 18 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोक दिया. अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही वह साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 68 छक्के लगा चुके हैं. इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. सूर्यकुमार ने 2022 में एक कैलेंडर ईयर के दौरान 68 छक्के जड़े थे. अब अभिषेक के पास अगले मुकाबले में एक छक्का लगाकर इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम पहले भी शामिल रहा है. उन्होंने 2025 में 54 छक्के लगाए थे. वहीं, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 2026 में अब तक 52 छक्के जड़ चुके हैं. पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने 2025 में 45 छक्के लगाए थे.

विज्ञापन

T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के (फुल मेंबर टीमें)

68 – अभिषेक शर्मा, 2026 में (गेंद/छक्का: 6.55)
68 – सूर्यकुमार यादव, 2022 में (गेंद/छक्का: 9.13)
54 – अभिषेक शर्मा, 2025 में (गेंद/छक्का: 8.22)
52 – ईशान किशन, 2026 में (गेंद/छक्का: 12.69)
45 – साहिबज़ादा फरहान, 2025 में (गेंद/छक्का: 12.82)

ये भी पढ़ें- IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन, तीसरे T20I में बल्ला रहा खामोश

विज्ञापन

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रनों का लक्ष्य

मैच की बात करें तो टॉस हारक पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 223 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 108 रनों की शानदार साझेदारी कर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई. हालांकि, इस साझेदारी के टूटने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही.

तिलक वर्मा 16 गेंदों में 28 रन बनाने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. इसके बाद अक्षर पटेल भी 20 रन बनाकर रन आउट हो गए. वहीं, शमार जोसेफ ने पारी की आखिरी गेंद पर मयंक यादव को बोल्ड कर भारतीय पारी को 223 रन पर समेट दिया. वेस्टइंडीज की ओर से शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ और रोस्टन चेज ने 2-2 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- VIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट, भड़के गौतम गंभीर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola