India vs West Indies 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबरी पर है. सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलावा हुआ है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 5वें टी20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में एंट्री हुई है.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजरें आखिरी टी20 मुकाबले में शानदार जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर टिकी हैं. ऐसे में भारत अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. चौथे टी20 में मिली करारी हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तो आइए जानते हैं भुवनेश्वर की एंट्री के बाद भारत की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.
अर्शदीप की जगह भुवनेश्वर कुमार की हुई टीम इंडिया में एंट्री
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह को शमर जोसेफ की एक बाउंसर कंधे पर लगी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखे और आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाए. इस चोट के कारण अब अर्शदीप को आखिरी टी20 मुकाबले से बाहर होना पड़ा है. उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है. लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भुवनेश्वर को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया था.
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक टी20 मुकाबले खेलने का मौका मिल सकता है. उन्हें अर्शदीप की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की उम्मीद है. अगर भुवी को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वह करीब 4 साल बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आएंगे. उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उनके नाम 87 टी20I मुकाबलों में 90 विकेट दर्ज हैं.
इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारत को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए 247 रन बना दिए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 223 रन पर ही सिमट गई. इस हार के बाद निर्णायक मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइेंग 11 से बाहर किया जा सकता है. हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में नमन और नीतीश दोनों काफी महंगे साबित हुए थे. नीतीश ने भले ही बल्ले से 41 रन बनाए हो, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में 3 ओवर में 13 के इकोनॉमी रेट से 39 रन लुटाए दिए.
वहीं, नमन बल्ले से फ्लॉप होने के बाद गेंदबाजी में भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ एक ओवर में 19 रन खर्च कर दिए. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह मिलने की उम्मीद कम है. उनकी जगह कुलदीप यादव और शिवम दुबे की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. वहीं, भारत के टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव की संभावना नहीं हैं. यानी वैभव सूर्यवंशी आखिरी मुकाबले में भी बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली तूफानी पारी, 27 चौके-छक्कों की मदद से बनाए 173 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव और भुवनेश्वर कुमार.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: भारत में हुई करोड़ों की कमाई, फिर भी वेस्टइंडीज को क्यों नहीं मिला एक भी रुपया? जानें वजह
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
12 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
34 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
44 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
50 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines