हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी, भारत की प्लेइंग 11 में हुए 2 बड़े बदलाव

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें और निर्णयाक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया दो बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है. लंबे समय बाद भुवनेश्वर कुमार की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. उनके साथ शिवम दुब की भी टीम में वापसी हुई है.

विज्ञापन
IND vs WI 5th T20I

India vs West Indies 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. बारिश के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ है, जिसकी वजह से अब 9-9 ओवर का मैच खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, टीम इंडिया इस अहम मुकाबले में दो बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है. भुवनेश्वर कुमार और शिवम दुबे की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. भुवनेश्वर को करीब 4 साल बाद प्लेइंग 11 में जगह मिली है. वहीं, वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.

भारत की प्लेइंग 11 में हुए 2 बड़े बदलाव

वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक टी20 मुकाबले के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं. इस अहम मुकाबले के लिए भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग 11 में शामिल किया है. भुवनेश्वर 4 साल बाद कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरे हैं. उनके अलावा, शिवम दुबे की भी प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. वहीं, पिछले मैच में चोटिल होने वाले अर्शदीप सिंह मैच के लिए फिट हो गए और वह भी इस मुकाबले में खेल रहे हैं. उनकी जगह मयंक यादव को ड्रॉप कर दिया गया है. इसके अलावा, नीतीश कुमार रेड्डी बीमारी के कारण इस मुकाबले के लिए चयन उपलब्ध नहीं थे.

4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की हुई टीम इंडिया में वापसी

भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले के लिए उन्हें चोटिल अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया. भुवनेश्वर ने भारत के लिए अपना पिछला टी20I मैच 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला था. लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रहने के बावजूद उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया. आईपीएल 2025 और 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए उन्होंने 30 मैचों में 45 विकेट हासिल किए. उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें फिर से टीम इंडिया में जगह दिलाई है.

विज्ञापन

बता दें कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर है. टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज करके शानदार शुरुआत की थी. हालांकि, दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जोरदार वापसी करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की. वहीं, तीसरे मैच में भारत ने 14 रन से जीत हासिल करत हुए 2-1 की बढ़त बनाई, लेकिन फिर
चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज बराबर कर दिया. बता दें कि, वेस्टइंडीज ने भारत में अभी तक एक भी टी20 सीरीज नहीं जीती है.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! इंडिया ए के 3 मैचों का होगा लाइव टेलीकास्ट, जानें कब और कहां देखें

विज्ञापन

IND vs WI 5th T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2027 के ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, 16 दिसंबर को गोवा में लगेगी खिलाड़ियों की बोली!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola