क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! इंडिया ए के 3 मैचों का होगा लाइव टेलीकास्ट, जानें कब और कहां देख पाएंगे

IND A vs NZ A: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 24 अक्टूबर से 3 चार दिवसीय मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे. फैंस के लिए अच्छी खबर है कि इस सीरीज के तीनों मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा.

Devdutt Padikkal-KL Rahul

न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए टीम खेलेगी 3 चार दिवसीय मुकाबले (PIC Credit - ANI)

India A vs New Zealand A Live Streaming: टीम इंडिया इसी महीने न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20I, 5 वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले ध्रुव जुरेल की कप्तानी में इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 3 चार दिवसीय मुकाबले खेलने मैदान पर उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी भी इंडिया ए के लिए खेलते नजर आएंगे.

विज्ञापन

इसी बीच भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फैंस के लिए इंडिया ए टीम के इन 3 मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध होगा. तो आइए जानते हैं आप इंडिया ए के मुकाबले कब और कहां लाइव देख पाएंगे.

विज्ञापन

कब और कहां होंगे मुकाबले?

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 चार दिवसीय मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच 24 से 27 अक्टूबर तक लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगा और तीसरा मैच 7 से 10 नवंबर के बीच फिर से लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में आयोजित होगा.

ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. यह टीम 18 अक्टूबर को बेंगलुरु से न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी. ये मुकाबले भारतीय खिलाड़ियों के लिए टेस्ट सीरीज से पहले तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा.

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे इंडिया ए के मुकाबले LIVE?

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीनों चार दिवसीय मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे. इंडिया ए के इन मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स (Sony Sports) पर किया जाएगा. सोनी स्पोर्ट्स से जुड़े सूत्रों ने तीनों मैचों के लाइव प्रसारण की पुष्टि की है. माना जा रहा है कि टीम में कई बड़े और चर्चित खिलाड़ियों की मौजूदगी के चलते ब्रॉडकास्टर ने इन मुकाबलों को लाइव दिखाने का फैसला किया है.

सोनी स्पोर्ट्स ही न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के अन्य मुकाबलों का प्रसारण भी करेगा. इस दौरे के दौरान कुछ दिनों में भारतीय सीनियर टीम और इंडिया ए के मुकाबले एक ही दिन खेले जाएंगे. ऐसे में दोनों टीमों के मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे फैंस को क्रिकेट देखने के ज्यादा मौके मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार.

विज्ञापन

बता दें कि, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी इंडिया ए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन फिटनेस के कारण उन्हें शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर होना पड़ा. उनकी जगह 21 वर्षीय कुमार कुशाग्र को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. हालांकि, उम्मीद है कि पंत आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ