IND vs WI: भारतीय टीम एशिया कप 2025 के खत्म होने के फौरन बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरी है. जहां पर टॉस हारने के कारण टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी की. फाइनल के सिर्फ 3 दिनों के बाद बुमराह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने उतरे. जहां पर बुमराह ने पहली पारी में 3 विकेट अपने नाम किया. इसी के साथ बुमराह ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है. बूम-बूम ने दिग्गज कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में बुमराह ने जैसे ही तीसरा विकेट अपने नाम किया तो उन्होंने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में उनके 50 विकेट हो गए. इसी के साथ वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय सरजमीं पर 50 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने हैं. इससे पहले रविचंद्रन अश्विन (149 विकेट) और रवींद्र जडेजा (94 विकेट) ने भारतीय सरजमीं पर ये कारनामा किया है. इन दोनों ही गेंदबाज स्पिनर हैं, जिसके कारण ही बुमराह तेज गेंदबाजों की रेस में नंबर 1 पर हैं. बुमराह ने घरेलू मैदान पर 13 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसकी 24 पारियों में उन्होंने 50 विकेट लेने का कारनामा किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: फाइनल की हार को नहीं भुला पा रहे हैं पाकिस्तानी, अब दिग्गज खिलाड़ी की दिखी बौखलाहट
कपिल देव का बुमराह ने तोड़ा रिकॉर्ड
बूम-बूम बुमराह ने घरेलू मैदान की 24वीं पारी में अपने 50 विकेट पूरे किए हैं. इस मामले में उन्होंने जवागल श्रीनाथ की बराबरी की है. दिग्गज कपिल देव ने ये कारनामा 25 पारियों में किया था. वहीं इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने ऐसा 27वीं पारी में किया था. हालांकि गेंदों के मामले में बुमराह नंबर 1 पर है. घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने के लिए बुमराह ने 1747 गेंदे फेंकी हैं. साल 2018 में टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह ने 49 टेस्ट मैच में कुल 222 विकेट अपने नाम किए हैं. जिसमें उनके 15 बार 5 विकेट हॉल भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा से भी ज्यादा खतरनाक है युवराज सिंह का दूसरा चेला, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के उड़ाए होश
संबंधित खबरें
अर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
20 mins agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
25 mins agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
25 mins agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
1 hr agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
1 hr agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
2 hrs agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
2 hrs agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines