India vs West Indies 1st ODI: पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला. मैच से पहले नमन को भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वनडे डेब्यू कैप सौंपी और उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. वहीं, डेब्यू मैच में नमन के साथ एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने उनके पहले विकेट का इंतजार बढ़ा दिया. नमन को जब गेंद थमाई गई तो उन्होंने वेस्टइंडीज के ओपनर जॉन कैंपबेल को क्लीन बोल्ड कर दिया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें विकेट नहीं मिला. अंपायर ने कैंपबेल को नॉट आउट करार दिया. आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हुआ.
नमन धीर ने किया क्लीन बोल्ड, लेकिन नहीं मिला विकेट
दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी के 12वें ओवर में नमन धीर गेंदबाजी करने आए. नमन ने शुरुआती तीन गेंदों पर सिर्फ एक रन दिया और चौथी गेंद पर उन्होंने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल को क्लीन बोल्ड कर दिया. कैंपबेल उस समय 33 गेंदों में 39 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. नमन को लगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट के पहले ही ओवर में उन्होंने विकेट हासिल कर लिया है.
लेकिन अगले ही पल कहानी बदल गई. गेंद डालते समय नमन का तौलिया मैदान पर गिर गया था, जिससे देखकर कैंपबेल गेंद खेलने से पहले ही पीछे हट गए थे. ऐसे में फील्ड अंपायर ने गेंद को डेड बॉल करार दे दिया. इसी वजह से कैंपबेल नॉट आउट करार दिए गए और नमन अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में विकेट लेने से चूक गए. नमन ने इस मैच में कुल 5 ओवर गेंदबाजी की और 33 रन दिए, लेकिन उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली और रोहित शर्मा को कैसा लगता है ‘RO-KO’ नाम? पहली बार दिया रिएक्शन
वेस्टइंडीज ने दिया 296 रनों का टारगेट
मैच की बात करें तो टीम इंडिया को पहले वनडे में जीत दर्ज करने के लिए 296 रनों का लक्ष्य मिला है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने 108 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उनके अलावा, जॉन कैंपबेल ने 62 रन बनाए, जबकि आमिर जंगू ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली. वहीं, भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट और नीतिश कुमार रेड्डी को एक विकेट मिला.
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
5 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines