हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला वनडे मुकाबला? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. इससे पहले यहां जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन
भारत-वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर को होगा पहला वनडे मुकाबला (PIC Credit - AI)

IND vs WI 1st ODI Match Timing and Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए दोनों टीमें केरल पहुंच चुकी हैं और जमकर तैयारियां कर रही हैं. भारत और वेस्टइंडीज की टीमें जब आमने-सामने होती हैं तो खूब चौकों-छक्कों की बारिश होती हैं और एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है. तो आइए जानते हैं भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इस मुकाबले को कहां लाइव देख सकते हैं.

कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे मुकाबला?

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. इस सीरीज शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. वहीं, इस सीरीज में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. वहीं, शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम में भी एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला रविवार, 27 सितंबर को तिरुवंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी डेढ़ बजे टॉस किया जाएगा. अगर पूरा 50-50 ओवर का खेल होता है तो मैच रात करीब 10 बजे तक खत्म हो सकता है. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे IND vs WI वनडे मैच लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर आप अलग-अलग भाषा में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं, क्रिकेट फैंस जियोहॉस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में कैसा रहा है रोहित-विराट का रिकॉर्ड? किसके नाम सबसे ज्यादा रन

विज्ञापन

IND vs WI: वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola