India vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेले गए तीन दिवसीय वार्म-अप मैच की दूसरी पारी में भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने गेंदबाजी नहीं की थी. कुलदीप के गेंदबाजी न करने के बाद उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे थे. भारतीय टीम पहले से ही खिलाड़ियों के चोटों से परेशान हैं, ऐसे में कुलदीप की गैरमौजूदगी ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी थी. इसी बीच भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कुलदीप के दूसरी पारी में गेंदबाजी न करने के पीछे की असली वजह बताई है.
कुलदीप यादव ने क्यों नहीं की गेंदबाजी?
भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने साफ कहा है कि कुलदीप यादव की फिटनेस को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है. बहुतुले के मुताबिक, कुलदीप ने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मैच की दूसरी पारी में इसलिए गेंदबाजी नहीं की, क्योंकि वह लगातार गेंदबाजी के बाद अपने शरीर की स्थिति को समझना चाहते थे. उन्होंने कहा कि कुलदीप को आराम देने का फैसला पूरी तरह एहतियात के तौर पर लिया गया और इसका उनकी फिटनेस से कोई लेना-देना नहीं है.
लगातार गेंदबाजी के बाद कुलदीप को दिया गया आराम
दरअसल, कुलदीप यादव ने वार्म-अप मैच में कुल 18 ओवर गेंदबाजी की और मैच से पहले भी उन्होंने करीब 2-3 ओवर गेंदबाजी की थी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनकी वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए दूसरी पारी में उन्हें गेंदबाजी नहीं कराने का फैसला किया. बहुतुले ने कहा, “कुलदीप ने अभ्यास मैच में 18 ओवर और मैच से पहले करीब दो-तीन ओवर गेंदबाजी की. उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. इसके बाद वह थोड़ा ब्रेक लेकर यह समझना चाहते थे कि उनका शरीर कैसा महसूस कर रहा है.”
जडेजा और बाकी स्पिनरों ने संभाला मोर्चा
कुलदीप को आराम दिए जाने के बाद रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और सारांश जैन को ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका मिला. बहुतुले ने कहा, “जडेजा और मानव ने करीब 14-15 ओवर गेंदबाजी की. इस अभ्यास मैच से भारतीय स्पिनरों को परिस्थितियों को समझने का अच्छा मौका मिला. यह उनके लिए काफी अच्छी तैयारी रही.” उनके मुताबिक, श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से होने वाले पहले टेस्ट से पहले यह प्रैक्टिस मैच में भारतीय स्पिनरों को परिस्थितियों को समझने और अपनी रणनीति तैयार करने का अच्छा मौका मिला.
ये भी पढ़ें- CPL में दिखा गजब का रोमांच, 6 गेंदों पर 13 रन बना पाई एंटीगा, आखिरी ओवर में फॉर्ड ने पलट दी बाजी
वार्म-अप मैच में कैसा रहा भारतीय स्पिनर्स का प्रदर्शन?
श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया. इस पूरे मैच में रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. सभी भारतीय स्पिनर्स ने मैच में किफाइती गेंदबाजी की और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वार्म-अप मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया ने नहीं किए ये 5 काम, तो टूट जाएगा WTC फाइनल का सपना
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
29 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
59 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines