---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SLC XI: वार्म-अप मैच में फ्लॉप हुए ये 3 भारतीय गेंदबाज, विकेट के लिए तरसे, जमकर लुटाए रन

IND vs SLC XI: श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच में टीम इंडिया के तीन गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने इन 3 गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और तीनों ने जमकर रन लुटाए. इसमें दो गेंदबाज एक विकेट तक हासिल नहीं कर सके.

---विज्ञापन---

India vs Sri Lanka Cricket XI Warm Up Match: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरी है. इस मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की पोल खुल गई है. श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो वहीं कई खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन भी किया. ऐसे में आइए आपको बताते हैं ऐसे 3 भारतीय गेंदबाजों के बारे में जो इस वार्म-अप मैच में फ्लॉप साबित हुए और जमकर रन लुटाए.

सरांश जैन को नहीं मिला एक भी विकेट

मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय ऑलराउंडर सरांश जैन को श्रीलंका दौरे के लिए पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. संराश घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं और मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए फर्स्ट क्लास में अब तक 188 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया, लेकिन वह श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मैच में फ्लॉप साबित हुए. उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 15 ओवर गेंदबाजी की और कुल 70 रन लुटाए, लेकिन एक भी विकेट नहीं हासिल कर पाए.

---विज्ञापन---

आकिब नबी भी रहे खाली हाथ

चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टीम इंडिया में चुने गए जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी भी श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मैच में फेल रहे. 29 साल के आकिब को पहली पारी में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था. हालांकि, दूसरी पारी में उन्होंने 5 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए. उन्होंने 5.40 की औसत से 27 रन खर्च किए. बता दें कि, आकिब के नाम फर्स्ट क्लास में कुल 162 विकेट दर्ज हैं और उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें- IND vs SLC XI: जीरो पर आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने किया कमबैक, जड़ दिया तूफानी अर्धशतक

प्रसिद्ध कृष्णा ने फिर किया निराश

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मैच फ्लॉप साबित हुए. प्रसिद्ध ने इस मैच की दोनों पारियों में 16 ओवर गेंदबाजी की और कुल 67 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया. भारत के लिए अब तक 7 टेस्ट खेल चुके प्रसिद्ध से फैंस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर सबको निराश किया. उनके नाम टेस्ट में 25 विकेट दर्ज हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs SLCXI: अभ्यास मैच में नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें

First published on: Aug 09, 2026 05:18 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola