IND vs SL Who is Mohamed Shiraz: भारत ने तीन मैचों की T20 सीरीज में 3-0 से श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। अब बारी वनडे सीरीज की है। जिसकी शुरुआत 2 अगस्त, शुक्रवार से हो रही है। पहले वनडे मैच में श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़े झटके लग गए थे। चोट के चलते मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका बाहर हो गए हैं। इससे पहले दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा भी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। श्रीलंका ने मथीशा पथिराना और नुवान तुषारा के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।
मोहम्मद शिराज को मिली जगह
श्रीलंका ने दाएं हाथ के अनकैप्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज को टीम में शामिल किया था। इसी के साथ दूसरे अनकैप्ड दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को भी जगह दी गई थी। जबकि तीन खिलाड़ी स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। इनमें बल्लेबाज कुसल परेरा, तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन और स्पिनर जेफरी वेंडरसे शामिल हैं। आइए जानते हैं कि अनकैप्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज कौन हैं…
5 साल पहले भी मिली थी जगह
मोहम्मद शिराज श्रीलंका के अनकैप्ड गेंदबाज हैं। उनकी उम्र 29 साल है। उनका जन्म कैंडी में हुआ था। मोहम्मद शिराज दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ही मीडियम फास्ट गेंदबाज हैं। शिराज ने हाल ही में लिस्ट ए क्रिकेट में धांसू प्रदर्शन किया था। जहां उन्होंने बर्गर टीम की ओर से कुरुनेगला के खिलाफ खेलते हुए एक मैच में 6 विकेट चटकाए थे।
श्रीलंका की टीम में इकलौते मुस्लिम खिलाड़ी
खास बात यह है कि उन्हें पांच साल पहले भी टीम में जगह मिली थी, लेकिन तब वे डेब्यू नहीं कर सके। शिराज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह मिली थी। लेकिन एक भी मैच नहीं खेल सके। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 49 मैचों में 125 विकेट चटकाए हैं। जबकि लिस्ट ए के 47 मैचों में उनके नाम 80 विकेट दर्ज हैं। टी-20 के 23 मैचों में उन्होंने 23 विकेट झटके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक अर्धशतक भी जड़ा है। अगर मोहम्मद शिराज को मौका मिलता है तो वह 8 साल बाद श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले मुस्लिम खिलाड़ी भी बन जाएंगे। श्रीलंका की टीम में मोहम्मद परवेज महरूफ और तिलकरत्ने दिलशान मुस्लिम प्लेयर रहे थे।
ये भी पढ़ें: खुशी पर लगी नजर! पदक जीतने के बाद भी खिलाड़ी ने लगाई ऐसी छलांग, टूटा कंधा
ये भी पढ़ें: Video: लास्ट बॉल पर छक्का ठोक ‘पागल’ हो गया बल्लेबाज, जश्न में फेंका बल्ला, अंपायर को लग गई चोट
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में आज भारत जीत सकता है 3 पदक, यहां देखिए छठवें दिन का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines