India Tour of Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही रेड बॉल क्रिकेट में एक्शन में नजर आएगी. टीम इंडिया अगले महीने दो टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से गॉले में होगी और बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है. यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा है और भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है. पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलने उतरी भारतीय टीम में एक बदलाव की उम्मीद है, जबकि दो दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है.
श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, श्रीलंका दौरे के लिए अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी इसी हफ्ते टीम टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड दौरे के दौरान अनौपचारिक बातचीत हुई और जल्द ही औपचारिक बैठक की जाएगी. भारतीय टीम 4 अगस्त को ही तैयारियों के लिए श्रीलंका रवाना हो सकती है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. इससे पहले शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया चार दिवसीय एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी.
बुमराह-जडेजा की वापसी तय
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अनुभव तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है. ये दोनों दिग्गज हाल ही में हुए अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच नहीं खेले थे. बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे, वहीं जडेजा वनडे टीम से भी बाहर चल रहे हैं और आईपीएल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है.
स्पिन विभाग में जडेजा के अलावा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को मौका मिल सकता है. वहीं, पेस अटैक में मोहम्मद सिराज, गुरनू बरार और प्रसिद्ध कृष्णा की होने की उम्मीद है.
ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता अभी सुंदर की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में चोटिल हो गए थे और लॉर्ड्स वनडे में नहीं खेल पाए थे. सुंदर को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिससे उबरने में उन्हें कम से कम 2 हफ्ते का समय लग सकता है.
सुंदर के फिट न होने पर युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे टीम की में अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं. सुंदर के अलावा, नीतीश कुमार रेड्डी के खेलने पर भी संशय बना हुआ है. रेड्डी फिलहाल बीसीसीआई CoE में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- हो गया ऐलान! इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, नोट कर लीजिए टाइम
श्रीलंका दौरे के लिए संभावित भारतीय टीम स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, देवदत्त पडिक्कल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर/हर्ष दुबे, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM Live Streaming: जियोहॉटस्टार या सोनी लिव नहीं, यहां देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी के मुकाबले, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 mins agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
13 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
23 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
50 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 hr agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines