Virat Kohli Records: T20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में धमाल मचाने को तैयार हैं। ये दोनों ही दिग्गज श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। गौतम गंभीर के कोच बनाने के बाद पहली बार ये दिग्गज किसी मुकाबले में नजर आएंगे। इस सीरीज में विराट कोहली के पास एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जो कई एक्टिव प्लेयर्स के लिए किसी सपने से कम नहीं है।
विराट कोहली बना सकते है ये रिकॉर्ड
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू 2008 में किया था। अपने डेब्यू के बाद वो अभी तक कुल 530 मैच खेल चुके हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में उन्होंने 53.55 की औसत से 26,884 रन बनाए हैं। अगर विराट श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में 116 रन बना लेते हैं तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 हजार रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक यह आंकड़ा सिर्फ सचिन तेंदुलकर (34357), कुमार संगकारा (28016) और रिकी पोंटिंग (27483) ही छू पाए हैं।
कोहली से हैं सब पीछे
अगर एक्टिव प्लेयर्स की बात करें तो विराट कोहली के अलावा कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं हैं, जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन भी बनाए हों। इस लिस्ट में विराट कोहली के बाद जो रूट (19,355) हैं। जबकि तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा (19,077) हैं। ये दोनों खिलाड़ियों के लिए 27000 रन के आंकड़े को छूना आसान नहीं हैं।
श्रीलंका पहुंचे विराट कोहली-रोहित शर्मा
2 अगस्त से शुरू होने वाली तीन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली श्रीलंका पहुंच गए हैं। इस सीरीज में हिस्सा लेने वाले अन्य खिलाड़ी भी कोलंबो पहुंच गए हैं। ये सभी खिलाड़ी सहायक कोच अभिषेक नायर की देखरेख में कोलंबो में अभ्यास करेंगे।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: भारत के दम पर चीन के शूटर ने जीते 2 गोल्ड मेडल, आस्तीन में छुपा है कोड वर्ड
ये भी पढ़ें: IND vs SL: इन खिलाड़ियों को भारत का ‘रसेल’ बनाना चाहते हैं हेड कोच गौतम गंभीर, शुरू की तैयारी
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
6 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines