हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SL: भारत की जीत का टर्निंग पॉइंट, श्रीलंका के जबड़े से छीन ली जीत

IND vs SL Team India: टीम इंडिया ने श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में 43 रनों से शानदार जीत दर्ज की। भारत की ये जीत शुरू में इतनी आसान नहीं लग रही थी, लेकिन गेंदबाजों ने कमबैक करते हुए श्रीलंका के जबड़े से जीत छीन ली।

विज्ञापन
IND vs SL

IND vs SL Team India: टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे की बेहतरीन शुरुआत की है। शनिवार को पल्लेकेले में पहला टी-20 खेलने उतरी भारतीय टीम ने रोमांचक मैच में 43 रन से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की बल्लेबाजी देख एक बार लगने लगा कि वो ये मुकाबला जीत जाएगी, लेकिन टीम इंडिया ने 15वें ओवर में ऐसी धमाकेदार वापसी की कि श्रीलंका के जबड़े से जीत छीन ली।

भारत की जीत का टर्निंग पॉइंट 

भारत की जीत का टर्निंग पॉइंट पथुम निसांका का विकेट रहा। ओपनिंग करने उतरे निसांका ने 15वें ओवर तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर रखा था। उन्होंने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर बेहतरीन ओपनिंग पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने 8.4 ओवर में 84 रन ठोक डाले, लेकिन मेंडिस को अर्शदीप सिंह ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच करवाकर आउट कर दिया। मेंडिस के पवेलियन लौटने के बाद जैसे-तैसे सुकून आया, लेकिन निसांका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी।

अक्षर पटेल ने दिलाई सफलता

उन्होंने 15 वें ओवर तक जमकर तूफान मचाया, लेकिन पहली ही गेंद पर भारत ने इस विकेट को उखाड़ फेंका। अक्षर पटेल की सही लाइन और लैंथ पर पड़ी गेंद को निसांका ने रूम बनाकर खेलने की कोशिश की, लेकिन वे बुरी तरह बीट हुए और बोल्ड हो गए। निसांका का विकेट मिलते ही भारतीय खेमे में खुशी छा गई। वह 48 गेंदों में 7 चौके-4 छक्के ठोक 79 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने एक के बाद एक विकेट चटकाकर मैच में वापसी कर ली। कुसल परेरा 20, कामिंदु मेंडिस 12, दासुन शनाका और कप्तान चेरिथ असलांका डक पर पवेलियन लौटे। वानिंदु हसरंगा 2, महीश थीक्षाना 2 और मथीशा पथिराना 6 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी विकेट के तौर पर खेलने आए दिलशान मदुशंका को भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: हवा में उड़ गया बल्ला, बाउंड्री पार गई गेंद, ऋषभ पंत का ये शॉट नहीं देखा तो क्या देखा!

इन गेंदबाजों का जलवा

भारतीय टीम की ओर से अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, रियान पराग और अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की। अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट निकाले। रियान पराग ने 1.2 ओवर में महज 5 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: AFG vs NZ: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच नोएडा में खेला जाएगा टेस्ट मैच, शेड्यूल का हुआ ऐलान 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ने चौंकाया, इन 3 फैसलों पर उठे सवाल 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: पल्लेकेले की पिच पर कितने बन सकते हैं रन? जानें क्या है एवरेज स्कोर 

ये भी पढ़ें: IND Vs SL: फ्री में इस ट्रिक से देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच, यहां जानें पूरी डिटेल 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: जो रूट ने रचा इतिहास, तोड़ डाला ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola