IND vs SL Team India Squad: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस दौरे के लिए गुरुवार को भारतीय टीम की घोषणा की। टी-20 में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। जबकि शुभमन गिल उप-कप्तान की भूमिका में रहेंगे। वहीं वनडे की कप्तानी रोहित शर्मा के पास ही रहेगी। वह वनडे सीरीज खेलेंगे। विराट कोहली को भी वनडे टीम में जगह मिली है। इस दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से टी-20 सीरीज से होगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा।
श्रेयस अय्यर की वापसी
टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई है। उन्हें वनडे टीम में मौका मिला है। अय्यर ने आखिरी बार वनडे दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका टूर पर खेला था। टीम इंडिया के लिए उन्हें आखिरी मैच के रूप में फरवरी में टेस्ट खेला था। उनकी करीब 5 महीने बाद वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है।
शिवम दुबे को दोनों टीमों में मौका
स्क्वाड में शिवम दुबे को दोनों टीमों में मौका मिला है। वह टी-20 और वनडे दोनों में शामिल हैं। केकेआर के स्टार हर्षित राणा को वनडे टीम में जगह मिली है। मोहम्मद सिराज को भी दोनों टीमों में जगह मिली है। संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या को टी-20 में जगह मिली है। पांड्या ने वनडे सीरीज से आराम मांगा था।
पहली बार टीम इंडिया के कोच के रूप में साथ होंगे गौतम गंभीर
बता दें कि टीम इंडिया के कोच के रूप में गौतम गंभीर का ये पहला असाइनमेंट होगा। उन्हें हाल ही में बीसीसीआई ने हेड कोच नियुक्त किया है। गंभीर के नेतृत्व में हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम चैंपियन बनी है। ऐसे में भारतीय टीम से एक के बाद एक सीरीज जीतकर इतिहास रचने की उम्मीद की जा रही है। दूसरी ओर श्रीलंका ने भी अंतरिम कोच की घोषणा कर दी है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या को हेड कोच चुना गया है। ऐसे में दो दिग्गजों की टीम की परफॉर्मेंस फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी।
श्रीलंका दौरे पर भारत की वनडे टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें: बॉलिंग कोच की रेस में सबसे आगे ये दिग्गज, इंटरनेशनल क्रिकेट में चटकाए हैं 610 विकेट
श्रीलंका दौरे पर टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: जो रूट ने तोड़ा दिग्गज का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: बेन डकेट ने रचा इतिहास, इंग्लैंड का कोई ओपनर नहीं कर पाया ये कारनामा
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का हाहाकार, 4.2 ओवर में ठोक डाले इतने रन, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: संन्यास लेने के बाद भी इंग्लैंड की टीम से जुड़े रहेंगे जेम्स एंडरसन, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें: सिर में लगी गेंद, बहने लगा खून; गंभीर रूप से घायल होकर पिच पर गिरा गेंदबाज; देखें Video
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines