IND vs SL Team India: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत की युवा टीम ने जिम्बाब्वे को टी-20 सीरीज में 4-1 से शिकस्त दी थी। अब युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। यहां सबसे पहले 27 जुलाई से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। इसके बाद 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, तो वहीं वनडे में रोहित शर्मा कमान संभालेंगे। विराट कोहली भी वनडे में खेलते नजर आएंगे। गौतम गंभीर के हेड कोच नियुक्त होने के बाद क्रिकेट फैंस के लिए विराट-गंभीर को एक साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। बहरहाल, टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है और वहां हार्दिक पांड्या ने एक ऐसा काम किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
फोटो लेने में हेल्प करते नजर आए हार्दिक पांड्या
दरअसल, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के श्रीलंका पहुंचने का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें टीम मुंबई से कोलंबो और फिर पल्लेकेले के लिए रवाना होती नजर आई। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या फैंस से घिरे नजर आते हैं। हार्दिक एक बुजुर्ग कपल के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाने के लिए रुकते हैं, लेकिन बुजुर्ग ठीक से फोटो नहीं ले पाते। ऐसे में हार्दिक फोन को स्थायी रखने में उनकी हेल्प करते हैं। जिससे पिक्चर परफेक्ट बन जाती है। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या को टी-20 का कप्तान बनाने की चर्चा थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव इसमें बाजी मार ले गए। श्रीलंका के लिए निकलने से पहले चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने इस सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि सूर्या के बारे में हमें ड्रेसिंग रूम से फीडबैक मिला। दूसरा, हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर चिंता बनी रहती है।
फैंस से घिरे नजर आए सूर्या
दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव भी फैंस से घिरे नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट स्टाफ उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेकरार नजर आता है। वहीं इस वीडियो में रियान पराग, अर्शदीप सिंह, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी नजर आते हैं।
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया (T20)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के 5 बड़े प्वाइंट्स, इन खिलाड़ियों पर रहा फोकस
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया (ODI)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, खलील अहमद, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, रियान पराग, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें: IND Vs SL: फ्री में इस ट्रिक से देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच, यहां जानें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup को लेकर ICC का बड़ा फैसला, 2030 में इतनी टीमों के बीच होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
47 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
52 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines