IND vs SL: मैच में फिर बारिश बनेगी बाधा? देखें मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग-11

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 क्रिकेट सीरीज का आखिरी मैच आज शाम 7 बजे खेला जाएगा। 3 मैचों की इस सीरीज में भारत 2-0 से बढ़त बनाए हुए है। भारत अपना अंतिम मैच भी जीतकर क्लीन स्वीप कर ये सीरीज अपने नाम करना चाहेगा।

IND vs SL Pallekele Weather

IND vs SL: पल्लेकेले का मौसम।

IND vs SL T20 Cricket Series: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज शाम 7 बजे खेला जाएगा। भारत इस सीरीज के पहले दोनों मैचों को जीत चुका है। अब आखिरी मैच को भी जीतकर भारतीय टीम 3-0 से ये सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम भी इस मैच को जीतकर अपनी लाज बचाने का प्रयास करेगी। इस बीच सीरीज के आखिरी मैच पर भी बारिश होने के आसार भी बन रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में आज के मौसम और संभावित प्लेइंग-11 के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले इस अंतिम मैच में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में बारिश होने से बल्लेबाजों के लिए मुश्किल स्थिति पैदा होगी। इस मैदान की पिच अब तक बल्लेबाजों के लिए ही मददगार रही है। हालांकि, बारिश की वजह से आउटफील्ड धीमी हो सकती है। जिससे, नई गेंद को खेलना ज्यादा आसान होगा, लेकिन गेंद पुरानी होने पर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन

दूसरे मैच में भी हुई थी बारिश

भारत और श्रीलंका के बीच 28 जुलाई को खेले गए दूसरे टी20 मैच में भी बारिश ने परेशानी पैदा की थी। इस मैच में बारिश के कारण 12 ओवर कम करने पड़े थे। बारिश से बाधित इस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। जबकि, पहले टी20 मैच को भारत ने 43 रन से जीता था।

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

श्रीलंका: कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कुसल परेरा, दिनेश चंडीमल/अविश्का फर्नांडो, चरित असलांका, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, रमेश मेंडिस/दिलशान मधुशंका, मथीशा पथिराना और असिथा फर्नांडो

भारत:  संजू सैमसन/शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह/खलील अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ