IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कल से 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज में खेलने के लिए टीम इंडिया अपने नए कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में श्रीलंका पहुंच चुकी है। टी20 क्रिकेट का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 5 टी20 मैचों की सीरीज में 4-1 से हराया था। अब टीम इंडिया के सामने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में श्रीलंका को हराने की चुनौती रहेगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है।
चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी
भारतीय टीम कल से श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। लेकिन उससे ठीक पहले टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए हैं। मोहम्मद सिराज को अभ्यास के दौरान दाहिने पैर में चोट लगी है। चोट लगने के बाद वह दर्द से कराहते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने मोहम्मद सिराज को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया लेकिन मोहम्मद सिराज इसके बाद अभ्यास करते हुए नहीं नजर आए। ऐसे में टीम इंडिया का ये स्टार गेंदबाज श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में खेलेगा या नहीं? इस पर संशय बना हुआ है।
मोहम्मद सिराज को करनी है अगुआई
भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर अपने मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। इस दौरे पर जसप्रीत बुमराह की जगह पर मोहम्मद सिराज को टीम की अगुआई करनी थी, लेकिन सिराज की चोट टीम मैनेजमेंट की मुश्किल बढ़ा सकती है। मोहम्मद सिराज श्रीलंका दौरे के लिए घोषित टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज के लिए टीम में चुने गए हैं।
सिराज बाहर हुए तो कौन करेगा नेतृत्व
चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद सिराज के अलावा अर्शदीप सिंह और खलील अहमद का भी टीम में चयन किया है। माना जा रहा है कि अगर मोहम्मद सिराज पहले मैच के लिए चोट के कारण उपलब्ध नहीं हो पाएंगे तो खलील अहमद को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है और अर्शदीप सिंह गेंदबाजी की अगुआई कर सकते हैं। इनके अलावा हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी इनकी मदद करेंगे, जबकि रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर स्पिन गेंदबाजी को लीड करते हुए नजर आ सकते हैं।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत व संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: पीवी सिंधु के पास स्वर्णिम इतिहास बनाने का मौका, कोई भी भारतीय ओलंपिक में नहीं कर पाया है ऐसा
ये भी पढ़ें: Video: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, इन 15 खिलाड़ियों पर नजर
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
19 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
47 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines