IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से 3 टी20 क्रिकेट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग गया है। टीम का स्टार गेंदबाज चोट के कारण पूरे सीरीज से बाहर हो गया है। ये स्टार खिलाड़ी श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा हैं। श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता उपुल थरंगा ने मुख्य कोच सनथ जयसूर्या के साथ एक ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी। दोनों ने संयुक्त रूप से बताया कि दुष्मंथा चमीरा भारत के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे।
श्रीलंका को भारी नुकसान
श्रीलंका को दुष्मंता चमीरा के टीम से बाहर जाने का भारी नुकसान उठाना पड़ा सकता है। दुष्मंता चमीरा ने टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने अब तक भारत के खिलाफ 15 टी20 मैच खेले हैं और 16 विकेट हासिल किए हैं। अपने घरेलू मैदान पर वह टीम इंडिया को चुनौती दे सकते थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें पूरे सीरीज से बाहर होना पड़ा है।
कैसा है दुष्मंथा चमीरा का करिअर
दुष्मंथा चमीरा ने श्रीलंका के लिए अब तक कुल 55 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 8.08 की इकॉनमी के साथ कुल 55 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट लेने का रहा है। वहीं, वनडे करिअर की बात की जाए तो दुष्मंथा चमीरा ने श्रीलंका के लिए 52 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5.47 की इकॉनमी के साथ कुल 56 विकेट हासिल किए हैं। वनडे मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है। भारत के खिलाफ उन्होंने 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 6.46 की इकॉनमी के साथ उन्होंने 3 विकेट हासिल किए हैं।
भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट सीरीज के लिए घोषित श्रीलंका टीम
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निस्सांका, कुसल जनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, महेश दीक्षाना, दुनीथ वेललागे, चमिंडू विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और बिनुरा फर्नांडो।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 में ये 4 टीमें बदल सकती हैं अपना कप्तान, इस दिग्गज पर भी लटकी तलवार
ये भी पढ़ें: बड़ा झटका! बेजुबान को मारे 24 कोड़े, अब पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई 6 पदक विजेता सुपरस्टार
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी को जब आया सुसाइड का ख्याल, करीबी बोले 19वीं मंजिल पर चढ़ गए थे क्रिकेटर
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines