IND vs SL ODI Cricket Series: भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज गंवाने के बाद मेजबान श्रीलंका की टीम ने वनडे मैच में भारत को कड़ी चुनौती दी। इस मैच में मेजबान टीम ने भारत के साथ हारा हुआ मुकाबला अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते ड्रॉ करा लिया। श्रीलंका की ओर से मैच में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी अब चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गया है, जिससे मेजबान टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है।
कौन है ये स्टार खिलाड़ी
चोट के कारण सीरीज से बाहर होने वाला ये स्टार खिलाड़ी श्रीलंका क्रिकेट टीम का पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा हैं। हसरंगा को पहले वनडे मैच में गेंदबाजी करते हुए बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। एमआरआई स्कैन में चोट की पुष्टि होने पर वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
पहले मैच में कैसा था प्रदर्शन
वानिंदु हसरंगा ने पहले वनडे मैच में भारत के लिए कड़ी चुनौती पेश की थी। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 24 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने 10 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। हसरंगा ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को 24, केएल राहुल को 31 और कुलदीप यादव को 2 रन के स्कोर पर आउट किया था। हसरंगा के दम पर ही श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहला मैच ड्रॉ कराया।
इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह
वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका की टीम में जेफरी वेंडरसे को शामिल किया गया है। जेफरी वेंडरसे ने अब तक कुल 21 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 111 रन बनाए हैं और 27 विकेट हासिल किए हैं।
चोट से जूझ रही है मेजबान टीम
भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान मेजबान श्रीलंका की टीम अपने स्टार खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना और दिलशान मधुशंका को चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा था। अब पहले मैच के स्टार परफार्मर वानिंदु हसरंगा के चोटिल होने से श्रीलंका की मुसीबत बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें:Paris Olympics में लक्ष्य सेन से हारकर भी जीत गया ये शख्स, मैच से पहले छिपाई इतनी बड़ी बात
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: लड़के से लड़की बनी बॉक्सर को मिलेगा मेडल, हंगरी की एथलीट को दी शिकस्त
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में आज भारत का गोल्ड मेडल हो सकता है पक्का, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
26 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
51 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
51 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines