India vs Sri Lanka Test: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 15 अगस्त से गॉले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने 16 खिलाड़ियों को चुना है और धनंजय डी सिल्वा को टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं, इस स्क्वॉड में श्रीलंका ने दो नए चेहरों का भी जगह दी है. इन दोनों खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए गॉले टेस्ट में उनके डेब्यू की संभावना जताई जा रही है. तो आइए जानते हैं कौन हैं ये दोनों खिलाड़ी और भारत के लिए कैसे खतरा बन सकते हैं.
श्रीलंका की टीम में 2 नए खिलाड़ियों की एंट्री
श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम में दो नए खिलाड़ियों युवा बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंडारा और ऑफ स्पिनर केशरा नुवांता को टीम में शामिल किया है. दोनों खिलाड़ी हाल ही में भारत के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में श्रीलंका क्रिकेट XI का हिस्सा थे. इससे पहले दोनों खिलाड़ी इंडिया ए के खिलाफ सीरीज में भी खेल चुके हैं और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. सूरियाबंडारा को जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि, अब उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए फिर से टीम में बुलावा मिला है.
कौन हैं पासिंदु सूरियाबंडारा?
26 वर्षीय पासिंदु सूरियाबंडारा श्रीलंका के घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक खेले 68 फर्स्ट क्लास मैचों में 54.36 की औसत से 4893 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 23 अर्धशतक भी निकले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 242 रन है. सूरियाबंदारा को पहली बार श्रीलंका टेस्ट टीम में जगह मिली है और उन्हें इस सीरीज में टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.
पासिंदु सूरियाबंडारा टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं और पाथुम निसांका की गैरमौजूदगी में उन्हें प्लेइंग इलेवन जगह मिल सकती है. वह अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकते हैं. अगर वह क्रीज पर ज्यादा देर टिके तो श्रीलंका को मजूबत शुरुआत दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें- कब और कहां देख पाएंगे IND vs AFG के बीच T20 सीरीज? हो गया बड़ा ऐलान
कौन हैं केशरा नुवांता?
25 साल के ऑफ स्पिनर केशरा नुवांता को भी पहली बार श्रीलंका की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. नुवांता ने अब तक खेले 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 64 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 22.12 और स्ट्राइक रेट 39 का रहा है. उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ खेले गए अनऑफिशियल टेस्ट में एक पारी में 5 विकेट लेकर सबको प्रभावित किया था.
इसके बाद टीम इंडिया के खिलाफ वार्म-अप मैच में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और कई बड़े विकेट भी चटकाएं. उन्होंने केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. ऐसे में गॉले की स्पिन फ्रेंडली परिस्थितियों को देखते हुए नुवांता भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं.
गॉले टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), लाहिरु उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, पासिंदु सूरियाबंडारा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांता, मिलन रथनायके, असिता फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका.
ये भी पढ़ें- AUS vs BAN Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की भिड़ंत? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
6 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
10 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
54 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
55 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines