AUS vs BAN Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की भिड़ंत? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

AUS vs BAN Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 13 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बांग्लादेशी टीम की बड़ी परीक्षा होने वाली है. यहां जानिए भारत में आप ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट मुकाबलों को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

Australia vs Bangladesh Test (PIC Credit -AI)
1 / 9
Australia vs Bangladesh Test (PIC Credit -AI)

AUS vs BAN Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम करीब आठ महीने के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रही है. ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घर पर 13 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 च्रक का हिस्सा है, इसीलिए इन मुकाबलों पर दुनिया भर क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी रहेंगी.  

विज्ञापन

WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया

WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया2 / 9

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी. इस WTC चक्र में यह ऑस्ट्रेलिया की तीसरी टेस्ट सीरीज होगी. मेजबान टीम को भले ही इस सीरीज में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश को हल्के में लेना उसके लिए बड़ी गलती साबित हो सकती है.

विज्ञापन

2017 में बांग्लादेश ने किया था बड़ा उलटफेर

2017 में बांग्लादेश ने किया था बड़ा उलटफेर3 / 9

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पिछली टेस्ट सीरीज 2017 में खेली गई थी. उस सीरीज में बांग्लादेश ने मीरपुर खेले गए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था. ऐसे में बांग्लादेश की टीम उस ऐतिहासिक जीत को यादकर एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी. करीब 23 साल बाद दोनों टीमें ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी.

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल4 / 9

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 13 से 17 अगस्त तक डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 22 से 26 अगस्त तक मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में होगा.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?5 / 9

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के दोनों टेस्ट मुकाबले सुबह के समय शुरू होंगे. डार्विन में खेला जाने वाला पहला टेस्ट 13 अगस्त से भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे शुरू होगा. वहीं, मैके में होने वाले दूसरे टेस्ट की शुरुआत 22 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे होगी.

भारत में कहां देख सकेंगे लाइव?

भारत में कहां देख सकेंगे लाइव?6 / 9

भारत में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस टीवी पर Star Sports के विभिन्न चैनलों पर ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट मैच लाइव देख सकते हैं. वहीं, आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट हेड टू हेड

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट हेड टू हेड7 / 9

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 6 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक जीत मिली है. बांग्लादेश की यह इकलौती जीत 2017 में मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आई थी.

ऑस्ट्रेलिया का पूरा स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया का पूरा स्क्वॉड8 / 9

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड और ब्यू वेबस्टर.

विज्ञापन

बांग्लादेश का पूरा स्क्वॉड

बांग्लादेश का पूरा स्क्वॉड9 / 9

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजिद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), अमीट हसन (विकेटकीपर), जाकेर अली अनिक (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादत हुसैन चौधरी, मुस्फिक हसन और लिटन दास.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन