IND vs SL, Shubman Gill Record: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. गिल ने इस मैच की पहली पारी में 7 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए. इसी के साथ गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों की एलिट क्लब में अपना नाम दर्ज करवाया है.
शुभमन गिल ने हासिल किया बड़ा मुकाम
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने 7 रन बनाते ही टेस्ट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए. गिल ने 26 साल और 349 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है. इसी के साथ वह अब भारत के लिए टेस्ट में 3000 रन बनाने वाले चौथे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे कम उम्र में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और दिलीप वेंगसरकर ने ये कारनामा किया था. तेंदुलकर ने 23 साल और 228 दिन की उम्र में, सहवाग ने 26 साल और 157 दिन की उम्र में, जबकि वेंगसरकर ने 26 साल और 262 दिन की उम्र में 3000 टेस्ट रन पूरे किए थे. अब गिल भी 3000 टेस्ट का आंकड़ा छू कर इस एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं.
भारत के लिए सबसे कम उम्र में 3000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी
23 साल 228 दिन – सचिन तेंदुलकर
26 साल 157 दिन – वीरेंद्र सहवाग
26 साल 263 दिन – दिलीप वेंगसरकर
26 साल 349 दिन – शुभमन गिल
26 साल 356 दिन – कपिल देव
ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 दिन में जीता टेस्ट, इन 3 खिलाड़ियों ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
कप्तान बनने के बाद जमकर चल रहा बल्ला
शुभमन गिल ने 2025 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी. कप्तान बनने के बाद गिल ने टेस्ट में लगातार रन बना रहे हैं. कप्तान बनने पहले उन्होंने खेले 32 टेस्ट मैचों में 35.05 की औसत से 1893 रन बनाए थे. वहीं, बतौर कप्तान उन्होंने अब तक खेले 10 टेस्ट मैचों में 75+ की औसत से 1100 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा.
शुभमन गिल का टेस्ट करियर
शुभमन गिल ने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. गिल ने भारत के लिए अब तक कुल 43 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 77 पारियों में उन्होंने करीब 45 की औसत से 3000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 8 अर्धशतक भी निकले हैं. टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 269 रन रहा है. गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अब तक खेले 42 मैचों की 76 पारियों में लगभग 42 की औसत के साथ 2850 से ज्यादा रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: आउट होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े यशस्वी जायसवाल, धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
56 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines