श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले बदल गया टीम इंडिया का स्क्वॉड, साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को मिला मौका

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सरफराज खान की टेस्ट टीम में वापसी हुई है.

India Test Team (PIC Credit -AI)

India Test Team (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test Series: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह चयनकर्ताओं ने धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है. बीसीसीआई ने रविवार को आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है.

विज्ञापन

साई सुदर्शन को क्यों हुए बाहर?

BCCI ने रविवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि, बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपनी चोट से उबर रहे हैं. उनके दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन की समस्या सामने आई थी. बीसीसीआई के अनुसार, 24 वर्षीय सुदर्शन की रिकवरी अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है और उन्होंने फिटनेस हासिल करने की दिशा में अच्छी प्रगति की है. हालांकि, मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन

सरफराज खान की हुई टीम में वापसी

सुदर्शन की जगह सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. सरफराज जल्द ही कोलंबो में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे, जिसके बाद भारतीय टीम पहले टेस्ट के लिए गॉले रवाना होगी. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉले में खेला जाएगा. 28 साल के सरफराज के लिए यह भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का अहम मौका होगा. वह घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं और इससे पहले भी टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं. ऐसे में वह श्रीलंका के खिलाफ मिले इस मौके को अच्छी तरह से भुनाना चाहेंगे.

सरफराज ने 2024 में खेला था आखिरी टेस्ट

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज सरफराज खान ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. सरफराज ने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 11 पारियों में 37.10 की औसत और 74.94 के स्ट्राइक रेट से कुल 371 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक और 1 शतक निकला है, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 150 रन है. उन्होंने ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था. अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके पास एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs SLC XI: वार्म-अप मैच में टीम इंडिया के 5 खिलाड़ियों ने किया कमाल, इन 3 ने बढ़ाई टेंशन!

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ