IND vs SLC XI: 6,6,6,6,4…जड़कर बल्ले से मोहम्मद सिराज ने मचाया तहलका, गंभीर-गिल का जीता दिल

IND vs SLC XI: टीम इंडिया अभ्यास मैच में श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ एक समय फंसी हुई नजर आ रही थी. मैच एक तरफ आसानी से ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था. ऐसे समय में स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने तूफानी पारी खेली.

Mohammed Siraj Batting

Pic Credit- X

IND vs SLC XI: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच खेला. जहां पर श्रीलंका क्रिकेट 11 की टीम ने भी भारत को कड़ी टक्कर थी. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कुछ बड़े चौंकाने वाले फैसले किए. वहीं श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. हालांकि उसके बाद भी अंत में मैच ड्रॉ होने वाला था. ऐसे समय में सभी को चौंकाते हुए मोहम्मद सिराज ने कमाल की बल्लेबाजी की और भारत को मैच जीता दिया. 

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज ने बल्ले से किया कमाल 

टीम इंडिया को आखिरी 3 ओवरों में जब 26 रन चाहिए थे. उस समय मैनेजमेंट ने सभी को हैरान करते हुए मोहम्मद सिराज को भेज दिया. जिसके बाद अगले ओवर में सिर्फ 3 रन ही आए. अंत में 2 ओवरों में 23 रनों की जरूरत थी. ऐसे समय में सिराज ने पहली 4 गेंद डॉट खेला, तो लगा मैच का ड्रॉ होना तय है. उसके बाद 5वीं गेंद पर सिराज ने शानदार छक्का जड़ा. 

विज्ञापन

अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया. जिसके बाद आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे. ऐसे समय में पहली 3 गेंदों पर सिराज ने लगातार छक्के जड़कर मैच खत्म कर दिया. हालांकि उसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी की और चौका भी जड़ा. उस आखिरी ओवर में सिराज ने 23 रन बनाए. इसी के साथ भारत 6 विकेट से मैच जीत गया. सिराज ने 15 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 गगनचुंबी छक्के जड़े.  

ये भी पढ़ें: World Cup के लिए टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान, कहा- सिलेक्शन कॉल आया तो…

विज्ञापन

सिराज से अब बढ़ गई हैं उम्मीदें  

जिस अंदाज में मोहम्मद सिराज ने बल्लेबाजी की है. उसके बाद अब कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं. वो अब टेस्ट सीरीज के दौरान भी ऐसी ही बल्लेबाज सिराज से चाहेंगे. मौजूदा समय में टीम इंडिया चाहती है कि मौका पड़ने पर उसके गेंदबाज भी थोड़ी बहुत बल्लेबाजी कर सकें. सिराज लंबे समय से अपनी बल्लेबाजी को सुधार रहे हैं. नेट्स में भी अब उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिल रहा है. गंभीर और गिल उनके ऊपर बड़ा भरोसा जता रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ