IND vs SL ODI Who is Eshan Malinga: टी-20 सीरीज में श्रीलंका को रौंदने के बाद भारत ने वनडे सीरीज में भी उसे मात देने की तैयारी कर ली है। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। इस अहम सीरीज से पहले श्रीलंका को दो झटके लगे।
मथीशा पथिराना कंधे में चोट की वजह से बाहर हो गए। उन्हें तीसरे टी-20 के दौरान चोट लगी थी। वहीं दिलशान मदुशंका भी चोट की वजह से बाहर हो गए। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका ने दाएं हाथ के अनकैप्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज और दूसरे अनकैप्ड दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को टीम में शामिल किया है। मलिंगा की उम्र 23 साल है। आइए जानते हैं ये प्रतिभाशाली गेंदबाज कौन है।
फर्स्ट क्लास मैचों में 28 विकेट
श्रीलंका के रत्नापुरा में जन्मे ईशान मलिंगा का पूरा नाम किरीबाथगला कंकनमलागे ईशान मलिंगा धर्मसेना है। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से फास्ट मीडियम गेंदबाजी करते हैं। मलिंगा लंका प्रीमियर लीग (LPL) में जाफना किंग्स और कोलंबो स्ट्राइकर्स की ओर से खेल चुके हैं। वह श्रीलंका की इमर्जिंग टीम में भी शामिल रहे हैं। मलिंगा ने 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 28 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट ए के 7 मैचों में 12 और टी-20 के 8 मैचों में 7 विकेट दर्ज हैं।
मिल सकता है डेब्यू का मौका
हाल ही में उन्होंने मेजर क्लब्स लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी वजह से उन्हें नेशनल टीम में जगह दी गई है। हालांकि उनका श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से कोई कनेक्शन नहीं है। कहा जा रहा है कि उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें श्रीलंका की टीम में डेब्यू का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Video: रोहित-गिल ओपनर, कोहली नंबर-3 पर, ये खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया का विकेटकीपर
भारत बनाम श्रीलंका वनडे टीम:
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुष्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: ‘लड़के’ से करा दिया ‘लड़की’ का मैच, 46 सेकंड में रिंग छोड़ भागी बॉक्सर, PM तक पहुंची बात
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
9 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
22 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines