हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच? जानिए फ्री में कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs SL Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. पहले मैच में 165 रनों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच को भी जीतकर श्रीलंका को क्लीन स्वीप करना चाहेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. (PIC Credit -ANI)

IND vs SL 2nd Test Live Streaming: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 165 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारत की नजरें श्रीलंका को उसी के घर पर क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच रविवार, 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2026-27 के फाइनल के लिहाज से भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है.
एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने करते हुए WTC फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी, तो वहीं श्रीलंका की नजर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं आप भारत-श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

कब और कहां खेला जाएगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. मैच से पहले सुबह 9:30 बजे टॉस होगा. मौसम अनुकूल रहने पर हर दिन 90 ओवर का खेल होगा और करीब शाम 6 बजे तक दिन का खेल खत्म हो सकता है.

विज्ञापन

टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. ऐसे में भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर इस मुकाबले का लाइव एक्शन देख सकते हैं.

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. क्रिकेट फैंस मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिवाइस पर SonyLIV के जरिए इस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

विज्ञापन

फ्री में कहां देखें लाइव?

अगर आप फ्री में भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट का लाइव एक्शन देखना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर बिल्कुल फ्री में भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए बस आपके घर पर डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: कब, कहां और कैसे देखें वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी मुकाबला? जानिए TV से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स

IND vs SL: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सरांश जैन, आकिब नबी और गुरनूर बरार.

विज्ञापन

श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंदु मेंडिस, सहान अराचिगे, सोनल दिनुषा, केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरु कुमारा, असिथा फर्नांडो और विश्व फर्नांडो.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में इतिहास रच सकते हैं कप्तान शुभमन गिल, मिलेगा नंबर 1 पर जाने का मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola