Live Updates
11:40 (IST) 25 Aug 2026
IND vs SL Live Score: पसिंदू सूरियाबंदारा ने जड़ा अर्धशतक

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पसिंदू सूरियाबंदारा ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. पसिंदू ने 76 गेंदों में 7 चौकों के साथ अपना पचासा पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक है.

11:38 (IST) 25 Aug 2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 के पार

श्रीलंका ने पहली पारी में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. श्रीलंका ने 26 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं. फिलहाल पसिंदू सूरियाबंदारा 50 रन और कामिंदु मेंडिस 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

11:18 (IST) 25 Aug 2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने 20 ओवर में बनाए 78 रन

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 20 ओवर में 3 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं. पसिंदू सूरियाबंदारा 33 रन और कामिंदु मेंडिस 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. पसिंदू और मेंडिस के बीच 63 गेंद में 43 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारत को चौथे विकेट की तलाश है.

10:22 (IST) 25 Aug 2026
IND vs SL Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई दी है. प्रसिद्ध ने कामिल मिश्रा को पवेलियन भेज दिया है. कामिल 19 रन बनाकर आउट हुए. 10 ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर 3 विकेट पर 35 रन है. भारत अभी भी 468 रन आगे है.

---विज्ञापन---

10:11 (IST) 25 Aug 2026
IND vs SL Live Score: कामिल और पासिंदु की अच्छी शुरुआत

8/2 के स्कोर से तीसरे दिन की शुरुआत करने वाली श्रीलंकाई टीम को कामिल मिश्रा और पासिंदु सूरियाबंदारा ने अच्छी शुरुआत दिलाई है. श्रीलंका ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 31 रन बना लिए हैं. फिलहाल कामिल मिश्रा 18 रन और पासिंदु सूरियाबंदारा 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत अभी भी 472 रन आगे है.

09:47 (IST) 25 Aug 2026
IND vs SL Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. फिलहाल श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 8 रन है. कामिल मिश्रा और पासिंदु सूरियाबंदारा क्रीज पर मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

09:41 (IST) 25 Aug 2026
IND vs SL Live Score: कितने बजे शुरू होगा मैच?

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन बारिश की वजह से खेल को काफी देर तक रोकना पड़ा और करीब 13 ओवर का नुकसान हुआ है. बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए तीसरे दिन के खेल को तय समय (सुबह 10 बजे) से 15 मिनट पहले यानी भारतीय समानुसार सुबह 9:45 बजे शुरू होगा.

09:39 (IST) 25 Aug 2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने सिर्फ 8 रन पर गंवा दिए 2 विकेट

भारत की 503/9 की पहली पारी के जवाब में उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने महज 8 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरू उदारा को 1 रन पर पवेलियन भेजा, जबकि दिन की आखिरी गेंद पर मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को 2 रन के निजी स्कोर पर LBW आउट कर दिया.

---विज्ञापन---

09:22 (IST) 25 Aug 2026
IND vs SL Live Score: तीसरे दिन भी बारिश का खतरा

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा था, जिसके चलते कई ओवर का नुकसान हुआ. अब तीसरे दिन भी बारिश का खतरा बना हुआ है. मैच के तीसरे दिन सुबह से ही कोलंबो में मौसम खराब रहने और बारिश होने की आशंका है. एक्यूवेदर के मुताबिक, तीसरे दिन यानी मंगलवार, 25 अगस्त को कोलंबो में 92 फीसदी बारिश की संभावना है.

  • सुबह 8 बजे: बारिश की संभावना 67%
  • सुबह 9 बजे: बारिश की संभावना 49%
  • सुबह 10 बजे: बारिश की संभावना 34%
  • सुबह 11 बजे: बारिश की संभावना 34%
  • दोपहर 12 बजे: बारिश की संभावना 40%
  • दोपहर 1 बजे: बारिश की संभावना 55%
  • दोपहर 2 बजे: बारिश की संभावना 56%
  • दोपहर 3 बजे: बारिश की संभावना 48%
  • शाम 4 बजे: बारिश की संभावना 51%
  • शाम 5 बजे: बारिश की संभावना 47%
  • शाम 6 बजे: बारिश की संभावना 49%
  • अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें- IND vs SL: कोलंबो में तीसरे दिन बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

    09:20 (IST) 25 Aug 2026
    IND vs SL Live Score: कोलंबो टेस्ट का तीसरा दिन आज

    भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. भारतीय टीम ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी. जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए. श्रीलंका अभी भारत से 495 रन पीछे है.

    ---विज्ञापन---

    IND vs SL 2nd Test Day 3 Today Cricket Match Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. आज मैच का तीसरा दिन है और भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 503/9 पर घोषित की, जिसके जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए. श्रीलंका अभी भारत से 495 रन पीछे है. अब तीसरे दिन भारतीय टीम जल्द से जल्द बाकी विकेट चटका कर मैच अपनी पकड़ और भी मजबूत करना चाहेगी. हालांकि, मैच के तीसरे दिन बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन भारी बारिश की संभावना है.

    India vs Sri Lanka 2nd Test: कब और कहां देखें लाइव?

    भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्टस पर भी इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.

    ---विज्ञापन---

    India vs SL 2nd Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

    श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.

    ---विज्ञापन---

    SL vs IND 2nd Test Cricket Match: मौसम और पिच का रिपोर्ट

    भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. कोलंबो की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर टीमें अक्सर पहले बल्लेबाजी का फैसला करती हैं. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 315 से 350 के बीच रहता है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर लगभग 340 से 360 के बीच है. वहीं, तीसरी पारी में स्कोर कम जाता है और 260-280 तक पहुंच जाता है, जबकि चौथी पारी का औसत स्कोर 170-190 के बीच है. ऐसे में कोलंबो टेस्ट में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.

    हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि गॉल टेस्ट की तरह दूसरे मुकाबले में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश की आशंका जताई जा रही है. एक्यूवेदर के मुताबिक, दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कोलंबो में बारिश की संभावना 64 प्रतिशत है. सुबह के समय में बारिश होने के आसार ज्यादा है. वहीं, दूसरे दिन बारिश होने की संभावना सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत है, जबकि तीसरे दिन बारिश होने की आशंका 91 प्रतिशत है और चौथे दिन 60 प्रतिशत है. वहीं, कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भी बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है है. मैच के 5वें दिन बारिश होने की संभावना 91 प्रतिशत है.

    ---विज्ञापन---

    IND vs Sri Lanka 2nd Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 23 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 7 मैचों में ही जीत नसीब हुई है. वहीं, 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां पर 25 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 10 मैच में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने 7 मैच जीते हैं. वहीं, 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

    मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

    ---विज्ञापन---