हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर!

IND vs SL: भारत के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस चोट के कारण सीरीज के पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन
Kusal Mendis (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. लेकिन सीरीज के शुरू होने से पहले श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ गॉले में होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.

पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं कुसल मेंडिस

दरअसल, 31 वर्षीय कुसल मेंडिस इस वक्त अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. मेंडिल को यह चोट लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 में खेले गए एक मुकाबले के दौरान थी. बल्लेबाजी के दौरान रन लेने की कोशिश में उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था, जिसके कारण उन्हें लीग से बाहर होना पड़ा. तब श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की थी और बताया था कि वह नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में रिहैबिलिटेशन करेंगे और अपना इलाज कराएंगे.

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुसल मेंडिस की रिकवरी उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाई है. मेडिकल टीम लगातार उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है, लेकिन फिलहाल उनके पहले टेस्ट तक पूरी तरह फिट होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है. ऐसे में उनका बाहर होना तय माना जा रहा है. अगर मेंडिस पहले टेस्ट से बाहर होते हैं तो यह मेजबान टीम के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि वह मध्यक्रम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. विकेटकीपिंग के साथ-साथ वह मुश्किल समय में टीम की पारी को संभालने की क्षमता रखते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं मिचेल स्टार्क, 2 विकेट लेते ही हासिल करेंगे ऐतिहासिक मुकाम

कुसल मेंडिस का शानदार टेस्ट करियर

कुसल मेंडिस ने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. मेंडिस ने श्रीलंका के लिए अब तक कुल 75 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.36 की औसत से 4836 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 245 रन है. भारत के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है.

भारत के खिलाफ उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 2017 के कोलंबो टेस्ट में आया था, जहां उन्होंने मुश्किल स्थिति में सिर्फ 135 गेंदों पर 110 रनों की शतकीय पारी खेलकर श्रीलंकाई टीम को संभाला था. ऐसे में अगर वह चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर होते हैं, तो यह श्रीलंकाई टीम के लिए बड़ा झटका होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, 25 साल के खिलाड़ी को बनाया कप्तान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola