IND vs SL T20 ODI Series Schedule: भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के बाद श्रीलंका का दौरा करेगी। यहां टीम इंडिया 3 मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके लिए जल्द ही भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है। फिलहाल स्क्वाड को लेकर इंतजार चल रहा है। कहा जा रहा है कि इस दौरे पर हार्दिक पांड्या को टी-20 और केएल राहुल को वनडे की कप्तानी दी जा सकती है। इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही शेड्यूल का ऐलान कर दिया था। शनिवार को इसमें बदलाव किया गया है।
27 जुलाई से होगी टी-20 सीरीज की शुरुआत
बीसीसीआई ने आधिकारिक ऐलान करते हुए इसकी जानकारी दी है। नए शेड्यूल के मुताबिक, अब टी-20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। पहले इसकी शुरुआत एक दिन पूर्व 26 जुलाई से होनी थी। अब इसे 27 जुलाई से शुरू किया जाएगा। दूसरा मैच 28 के बजाय 29 जुलाई और तीसरा मैच 29 जुलाई के बजाय 30 जुलाई को खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के मुकाबले पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जाएंगे।
| पहला टी-20 मैच | 27 जुलाई | शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) | पल्लेकेले स्टेडियम |
| दूसरा टी-20 मैच | 28 जुलाई | शाम 7 बजे | पल्लेकेले स्टेडियम |
| तीसरा टी-20 मैच | 30 जुलाई | शाम 7 बजे | पल्लेकेले स्टेडियम |
| पहला वनडे मैच | 2 अगस्त | दोपहर 2.30 बजे | कोलंबो |
| दूसरा वनडे मैच | 4 अगस्त | दोपहर 2.30 बजे | कोलंबो |
| तीसरा वनडे मैच | 7 अगस्त | दोपहर 2.30 बजे | कोलंबो |
वनडे सीरीज 2 अगस्त से
इसी तरह वनडे सीरीज के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। अब वनडे सीरीज के मैच 2 अगस्त से शुरू होंगे। दूसरा मैच 4 अगस्त और तीसरा मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। पहले वनडे सीरीज की शुरुआत 1 अगस्त से होनी थी। दूसरा मैच 4 अगस्त और तीसरा मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाना था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। बीसीसीआई के अनुसार, टी-20 सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे और वनडे सीरीज के मुकाबले 2.30 बजे से खेले जाएंगे। आपको बता दें कि टीम इंडिया के साथ हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का ये पहला असाइनमेंट होगा। टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: कहां देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स से हटाए जाएंगे रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली ने बताया कौन बनेगा हेड कोच
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines