IND vs SL: गॉल टेस्ट में कैसे जीत दर्ज कर सकती है टीम इंडिया? आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा गणित
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भले ही टीम इंडिया ने 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली है, लेकिन वह अब भी मैच हार सकती है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि भारत को जीत के लिए चौथे दिन क्या करना चाहिए?
India vs Sri Lanka 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है. तीसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाने के बाद श्रीलंकाई पारी को 284 रनों पर समेत कर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. भारत को 178 रनों की बढ़त मिली और श्रीलंका फॉलोऑन बचाने में भी सफल रहा. अब चौथे दिन भारतीय टीम दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा टारगेट सेट करना चाहेगी.
इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. आकाश ने कहा है कि हम यह टेस्ट मैच श्रीलंका के हाथों हार भी सकते हैं. उन्होंने बताया है कि चौथे दिन भारतीय टीम को किस अप्रोच से उतरना चाहिए और उसे क्या करना चाहिए?
---विज्ञापन---
गॉल टेस्ट जीतने के लिए भारत को क्या करना होगा?
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारत को दूसरी पारी में कम से कम 40 ओवर बल्लेबाजी करनी चाहिए और 150 से 175 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर देनी चाहिए. उनका मानना है कि इससे श्रीलंका के सामने 350 से ज्यादा रनों का लक्ष्य रखा जा सकता है.
उन्होंने कहा, “178 में 178 और जोड़ो और 350 पर पहुंचो. अगर तुम पांच के एवरेज से भी खेलो, तो 200 रन बनाने में तुम्हें 40 ओवर लगेंगे और बारिश की बहुत संभावना है. इसलिए तुम्हें बहुत तेजी से आगे बढ़ना होगा. तुम्हें थोड़ा अग्रेसिव होकर खेलना होगा. यशस्वी, यशस्वी की तरह खेलो. केएल राहुल, तुम्हारे पास कई गियर हैं. इस बार T20 और ODI गियर एक्टिवेट करो.”
---विज्ञापन---
Innings Break!
Sri Lanka are all-out for 2⃣8⃣4⃣
4⃣ wickets for Manav Suthar 3⃣ wickets for Ravindra Jadeja 1⃣ wicket each for Mohammed Siraj, Prasidh Krishna and Kuldeep Yadav
आकाश चोपड़ा ने भारतीय बल्लेबाजी की गहराई पर भरोसा जताते हुए कहा कि टीम को तेजी से रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत के पास करीब 40 ओवर हैं, जिसमें टीम को 150 से 175 रन बनाकर पारी घोषित करने के बारे में सोचना चाहिए. हालांकि, आकाश चोपड़ा ने माना कि इस रणनीति में बड़ा जोखिम है और भारत के हारने की संभावना भी बनी रहेगी.
उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि अगर 50 ओवर होते हैं और आखिरी दिन के 90 ओवर भी होते हैं, तो हम असल में 140 ओवर में हार सकते हैं. अगर पूरा मैच होता है और हम उन्हें आउट नहीं कर पाते हैं, तो मेजबान टीम के पास 350 रन बनाने का समय होगा.”
---विज्ञापन---
We can actually end up on the losing side – Aakash Chopra on expectations from India on Day 4 of SL vs IND 2026 1st Test
He said:
"Add 178 more to 178 and reach 350. Even if you play at an average of five, it will take you 40 overs to score 200, and there are huge chances of… pic.twitter.com/UJP5LO4HdM
आकाश चोपड़ा ने आगे बताया कि बारिश इस टेस्ट में बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है. अगर भारत दूसरी पारी में ज्यादा समय बल्लेबाजी में लगा देता है और बारिश के कारण एक सेशन खराब हो जाता है, तो टीम के पास मैच जीतने का मौका काफी कम हो सकता है. इसलिए भारत को जोखिम उठाकर जल्द से जल्द बड़ा लक्ष्य देने की कोशिश करनी चाहिए.
उन्होंने कहा, “अगर हम बहुत देर तक बैटिंग करते हैं और बारिश की वजह से एक सेशन खराब हो जाता है, तो हम हाथ मलते रह जाएंगे. यह मुश्किल होने वाला है, लेकिन भारत को यही करना होगा.” बता दें कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल के लिहाज से यह मैच भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है. ऐसे में टीम को यह दांव खेलना ही होगा और मैच अपने नाम करना होगा.
हिंदी न्यूज़/खेल/IND vs SL: गॉल टेस्ट में कैसे जीत दर्ज कर सकती है टीम इंडिया? आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा गणित
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.