IND vs SL: फ्री में कैसे देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट के चौथे दिन का खेल, जानिए LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

IND vs SL Free Streaming Details: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के तीन दिन काफी रोमांचक रहे हैं. अब चौथे दिन पर सभी की नजर है. दोनों टीमें यहां से मैच पलटने की कोशिश करेंगी. आइए जानते हैं कि गॉल टेस्ट का लाइव प्रसारण फ्री में कैसे देख सकते हैं.

india vs sri lanka

फ्री में कैसे देखें IND vs SL? (Image: ANI)

IND vs SL Free Streaming Details: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. तीन दिन पूरे हो चुके हैं और अब मैच रोचक होता जा रहा है. दो दिनों का खेल बचा है और दोनों टीमों की दूसरी पारी बाकी है. टीम इंडिया का इस मुकाबले में दबदबा देखने को मिला है लेकिन अभी भी मैच किसी भी दिशा में जा सकता है. टीम इंडिया चौथे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने वाली है. इस मैच को देखने के लिए टीवी चैनल या ऐप पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे. हालांकि, एक ऐसा तरीका भी है, जिससे भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन का खेल फ्री में देखा जा सकता है.

विज्ञापन

फ्री में कैसे देखें भारत-श्रीलंका के बीच चौथा टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है. अलग-अलग भाषाओं में इस मैच का आनंद उठाया जा सकता है. इसके अलावा सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर भी मैच को लाइव देखा जा सकता है. हालांकि, इन दोनों ही जगहों पर आपको पैसे खर्च करने होंगे.

विज्ञापन

श्रीलंका और भारत के बीच चौथे दिन का खेल डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देखा जा सकेगा. डीडी फ्री डिश पर मासिक शुल्क नहीं लगता है और काफी सारे चैनल मुफ्त में चलते हैं, उनमें से एक डीडी स्पोर्ट्स है. इस चैनल पर दोनों भाषाओं में मैच का प्रसारण होगा.

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 के लिए बांग्लादेश ने किया महिला टीम का ऐलान, निगार सुल्ताना को सौंपी कप्तानी

विज्ञापन

टीम इंडिया का क्या होगा गेम प्लान?

भारत और श्रीलंका की एक-एक पारी का समापन हो गया है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उन्होंने 116.4 ओवरों में 462 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन, केएल राहुल ने 82 रन और ध्रुव जुरेल ने 51 रन की जोरदार पारी खेली. जवाब में श्रीलंकाई टीम 284 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

सोनल दिनुशा ने शतक जड़ा, वहीं निरोशन डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली. भारत के लिए मानव सुथार ने 4 विकेट और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके. टीम इंडिया के पास 178 रनों की बढ़त है और उन्हें चौथे दिन आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 400-450 रनों का लक्ष्य रखना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ