T20 और ODI सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, बदल गई आधी से ज्यादा टीम, कप्तान भी बदला
South Africa T20 and ODI Squads: साउथ अफ्रीका ने नामीबिया दौरे पर होने वाली टी20 ट्राई सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरे के लिए साउथ अफ्रीका में टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया और कप्तानी में बदलाव किया है.
South Africa T20 and ODI Squads: साउथ अफ्रीका ने अगस्त के अंत में शुरू होने वाली टी20 ट्राई सीरीज और सितंबर में नामीबिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इन दोनों सीरीज के साउथ अफ्रीका की टीम नामीबिया का दौरा करेगी. इस दौरे के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में कई युवा और नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि कई अनुभवी खिलाड़ियों को इस टीम से बाहर रखा गया है. इसके साथ ही टीम की कप्तानी में भी बदलाव किया गया है.
नामीबिया दौरे के लिए 31 साल के ब्योर्न फोर्टुइन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. फोर्टुइन को पहली बार टीम का कप्तान बनाया गया है. बता दें कि, साउथ अफ्रीका की टीम सबसे पहले नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ 28 अगस्त से विंडहोक में टी20 ट्राई सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम मेजबान नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी.
---विज्ञापन---
मार्को यानसन के जुड़वां भाई को पहली बार मिला मौका
नामीबिया दौरे के लिए घोषित 15 सदस्यीय साउथ अफ्रीकी टीम में सबसे ज्यादा चर्चा डुआन यानसन के चयन की हो रही है. डुआन साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसन के जुड़वां भाई हैं. उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है. 26 वर्षीय डुआन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका की दोनों प्रमुख घरेलू व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम का बुलावा मिला. अब वह पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे.
इन खिलाड़ियों को भी पहली बार वनडे और टी20I का मौका
इसके अलावा, ऑलराउंडर ईथन बॉश इस स्क्वाड में शामिल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. वहीं, कॉनर एस्टरहुइजन, जॉर्डन हरमन और नकोबानी मोकोएना को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है. जॉर्डन हरमन के साथ उनके भाई रुबिन हरमन भी टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में इस दौरे पर दोनों भाई के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होंगी. वहीं, अनुभवी खिलाड़ियों में डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और क्वेना मफाका जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है.
---विज्ञापन---
🚨Squad Announcement🚨
The South African Men’s selection panel has today announced the 15-player squad for the white-ball tour to Namibia later this month.
DP World Lions spinner Bjorn Fortuin will captain the side as the Proteas take on Namibia and Zimbabwe in a T20… pic.twitter.com/vsFeT1Vp84
हिंदी न्यूज़/खेल/T20 और ODI सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, बदल गई आधी से ज्यादा टीम, कप्तान भी बदला
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.